Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रिम्स के सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं मनमानी नहीं आते हैं समय पर ड्यूटी, प्रभारी निदेशक ने मांगा स्पष्टीकरण
    Breaking News

    रिम्स के सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं मनमानी नहीं आते हैं समय पर ड्यूटी, प्रभारी निदेशक ने मांगा स्पष्टीकरण

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रिम्स के सीनियर डॉक्टर समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं। इससे मरीजों को ओपीडी में जूनियर डॉक्टरों से ही परामर्श लेना पड़ता है। ताजा मामला सामने आया, जब प्रभारी निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ओपीडी का औचक निरीक्षण करने सुबह नौ बजे निकले। रेडियोलॉजी में सिर्फ एक सीनियर डॉक्टर ही मिले, जबकि अन्य सीनियर डॉक्टर उपस्थित नहीं थे।
    वहीं, न्यूरोलॉजी विभाग के ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान अन्य कई विभागों के ओपीडी में भी उपस्थिति कम मिली। निदेशक ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागाध्यक्षों के माध्यम से सभी अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, चेतावनी भी दी गयी है कि अगर यही हाल रहा तो अगली बार नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ और उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी भी मौजूद थे।

    समय पर नहीं खुला था एआरटी सेंटर
    निरीक्षण के दौरान एचआइवी के इलाज के लिए रिम्स में बनाये गये एआरटी सेंटर पर भी बंद मिला। एचआइवी की जांच और दवा के लिए दर्जनों मरीज सेंटर के बाहर इंतजार करते हुए मिले। निदेशक डॉ राजीव गुप्ता से मरीजों ने मौखिक शिकायत भी की। इसके बाद एआरटी सेंटर के प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जारी किया गया।
    सीनियर डॉक्टर ही अगर ड्यूटी के समय का पालन नहीं करेंगे तो जूनियर से क्या अपेक्षा रखा जा सकता है। इस बार चेतावनी देकर छोड़ा गया है, लेकिन अगली बार नियम संगत कार्रवाई की जायेगी।

    रिएजेंट खत्म, मरीजों को नहीं मिल सका ब्लड
    रांची। रिम्स में मंगलवार को ब्लड टेस्ट करने के काम आने वाली रिएजेंट खत्म होने के चलते बड़ी संख्या में मरीजों को खून नहीं मिल सका। ब्लड बैंक कर्मियों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों को बाद में आने को कह चलता कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को हुई। ओटी में सर्जरी के दौरान परिजनों को ब्लड बैंक जाकर लाने को कहा गया, लेकिन वह बाहर ही इंतजार करते देखे गये।

    इसके बाद भी जब परेशानी बनी रही तो कुछ देर के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच ब्लड बैंक के काउंटर को भी तोड़ दिया गया। मरीजों के परिजनों और ब्लड बैंक कर्मियों के बीच काफी देर तक नोक-झोंक हुई। हंगामे की वजह से ब्लड लेने के सैंकड़ों आवेदन पड़े रहे। ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ सुषमा ने बताया कि रिएजेंट के लिए इंडेंट किया गया था, लेकिन मंगलवार तक सप्लाई नहीं हुई।
    इस बीच रिम्स निदेशक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि रिएजेंट की सप्लाई एजेंसी के माध्यम से की जा रही है। एजेंसी पुराने बिलों को क्लियर करने का दबाव बना रही है, जबकि किसी भी तरह की भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने में वक्त लगता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर के निजी स्कूल में विवाद के बाद लिया फैसला
    Next Article रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार कोल्हान की 50 हजार बेटियों को देगी 20 करोड़ रुपये
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version