Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। लेकिन यूरोपीय बाजार दबाव का सामना करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है।

    पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना रहा। डाओ जोंस 76.32 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,585.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,522.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 131.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,244.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    जानकारों के मुताबिक कंपनियों के अच्छे नतीजों की वजह से तो अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुख बना ही, मंदी की आशंका में कमी आने की रिपोर्ट आने से भी वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक उत्साहित बने रहे। गोल्डमैन सैक्स ने मंदी आने की आशंका के अनुमान को अपनी एक रिपोर्ट में कम कर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 1 साल की अवधि में अमेरिका में मंदी आने की आशंका में कमी आई है। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी कंजूमर सेंटीमेंट्स में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही महंगाई दर में भी तुलनात्मक तौर पर गिरावट आई है। सबसे बड़ी बात यह है कि लिस्टेड कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे मंदी की आशंका 25 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत तक आ गई है।

    यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र में लगातार दबाव का सामना करता रहा। यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,406.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स में 1.14 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,291.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत टूट कर 16,068.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारो में से सिर्फ दो बाजारों के सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,404.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,529.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,765 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,248.90 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 421.73 अंक यानी 2.17 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का शिकार होकर 18,992.05 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 0.38 प्रतिशत टूट कर 17,269.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.51 प्रतिशत फिसल कर 2,605.62 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत गिर कर 6,839.21 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत कमजोर होकर 3,198.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरक्षा बलों ने पुंछ के सिंधरा में चार विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया
    Next Article झारखंड से नाराज मानसून, सामान्य से 41 प्रतिशत कम वर्षा, रांची के तीनों डैम निहार रहे आसमान को
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version