Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने भारत के स्टेटस को ‘ओवरवेट’ में किया अपग्रेड
    बिजनेस

    रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने भारत के स्टेटस को ‘ओवरवेट’ में किया अपग्रेड

    adminBy adminAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चीन, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग को घटाकर ‘इक्वल-वेट’ किया

    नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने भारत के लिए अच्छे संकेत दिए हैं। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारत के स्टेटस को बदलकर ‘ओवरवेट’ कर दिया है। चीन, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग को घटाकर ‘इक्वल-वेट’ कर दिया है।

    मॉर्गन स्टेनली ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के स्टेटस को बदलकर ‘ओवरवेट’ कर दिया गया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि देश का रिफॉर्म्स और मैक्रो-स्टेबिलिटी एजेंडा एक मजबूत कैपेक्स और प्रॉफिट आउटलुक को सपोर्ट करता है। एजेंसी के मुताबिक भारत के मैक्रो संकेतक लचीले बने हुए हैं, जिसकी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था 6.2 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पूर्वानुमान हासिल करने की राह पर है।

    ओवरवेट रेटिंग का मतलब है कि ब्रोकरेज फर्म को ये उम्मीद है कि भविष्य में भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारत की रेटिंग में यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ‘एएए’ की रेटिंग का दर्जा खो चुका है, जबकि चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती है।

    मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने कहा है कि ‘भारत हमारी प्रोसेस में 6 से बढ़कर एक पर आ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत यकीनन ग्रोथ की एक लंबी लहर की शुरुआत में है, जबकि चीन में यह खत्म हो रही है। कुछ महीने पहले ही मॉर्गन स्टेनली ने भारत की लचीली अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए देश की रेटिंग को अंडरवेट से इक्वल वेट किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
    Next Article प्रधानमंत्री की बहन ने की नीलकंठ में पूजा-अर्चना, योगी आदित्यनाथ की बहन से भी मिलीं
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version