Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

    adminBy adminAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने भी आज कमजोर शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारों ने तेजी से लिवाली शुरू कर दी जिसकी वजह से शेयर बाजार कुछ समय के लिए रिकवरी करके हरे निशान में भी पहुंचा। लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्युटिकल्स, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, डिवीज लेबोरेट्रीज और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 2.67 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर यूपीएल, टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी के शेयर 3.42 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल 1,892 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,008 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर 884 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में बने हुए हैं। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। जबकि सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 231.96 अंक की कमजोरी के साथ 65,550.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने तेज लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी तेज होती नजर आई। पहले आधे घंटे के कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 65,820.82 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 182.53 अंक की कमजोरी के साथ 65,600.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 62.80 अंक की गिरावट के साथ 19,463.75 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निफ्टी को खरीदारों का सहारा मिल गया, जिसकी वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही इस सूचकांक ने 19,537.65 अंक के स्तर पर पहुंच कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। लेकिन निफ्टी की ये बढ़त अधिक देर तक कायम नहीं रह सकी। इस स्तर पर बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण ये सूचकांक भी लुढ़कता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 42.10 अंक की कमजोरी के साथ 19,484.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 299.99 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,489.79 अंक के स्तर पर था। जबकि एनएसई का निफ्टी 50.30 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,476.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,782.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट में कमजोरी जारी, एशियाई बाजार भी लुढ़के
    Next Article रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने भारत के स्टेटस को ‘ओवरवेट’ में किया अपग्रेड
    admin

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

      June 4, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 4, 2025

      लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version