Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल : बारिश से अब तक 6536 करोड़ की सरकारी संपत्तियों को नुकसान, 774 घर गिरे, 199 की मौत
    Breaking News

    हिमाचल : बारिश से अब तक 6536 करोड़ की सरकारी संपत्तियों को नुकसान, 774 घर गिरे, 199 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने जमकर तबाही मचायी। अभी भी बारिश का प्रकोप थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्षाजनित हादसों में सैकड़ों रिहायशी मकान, दुकान और पशुशालाएं ध्वस्त हुईं हैं। इस वर्ष बारिश जनित घटनाओं में 6536 करोड़ का सरकारी संपत्तियों को नुकसान हुआ है, जबकि राज्य में 774 घर गिरे और 199 लोगों की मौत हुई है।

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 जून को दस्तक देने के बाद मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। इस सीजन में अब तक प्रदेश के 79 स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जबकि 53 स्थानों पर बाढ़ आई। भूस्खलन व बाढ़ की वजह से 774 घर, 254 दुकानें और 2337 पशुशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। इसके अलावा 7317 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि मानसून सीजन में बारिश से जुड़े विभिन्न हादसों में 199 लोगों की जान जा चुकी है और 229 लोग घायल हुए, जबकि 31 लोग लापता हैं। भूस्खलन व बाढ़ की चपेट में आने से 57 लोग मारे गए। सैलाब में बहने, पहाड़ी से फिसलकर गिरने, सड़क दुर्घटनाओं इत्यादि में 142 लोगों की मौत हुई है। जिलावार मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो शिमला में सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा कुल्लू में 42, चंबा में 19, मंडी में 15, कांगड़ा व सोलन में 14-14, सिरमौर व उना में 11-11, हमीरपुर में 10, बिलासपुर व किन्नौर में नौ-नौ और लाहौल-स्पीति में एक व्यक्ति की जान गई।

    आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मानसून सीजन में विभिन्न सरकारी विभागों को 6536 करोड़ का नुकसान आंका गया है। लोकनिर्माण विभाग को सर्वाधिक 2041 करोड़ का नुकसान हुआ है। जलशक्ति विभाग को 1629 करोड़ और बिजली बोर्ड को 1505 करोड़ की क्षति पहुंची।

    राज्य में एक नेशनल हाईवे और 246 सड़कें बंद
    राज्य में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से हुए भूस्खलन से कई सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक राज्य में एक नेशनल हाइवे और 246 सड़कें बंद रहीं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे सोलन जिला के परवाणु के कोटी दत्यार के पास पिछले तीन दिन से अवरूद्ध है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न स्थानों पर 106 बिजली ट्रांसफार्मर और 49 पेयजल स्कीमें भी ठप हैं।

    सात अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
    राज्य में बारिश से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूर्वानुमान में अगले तीन दिन यानी 7 अगस्त तक गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि पर्यटक व स्थानीय लोग नदी-नालों के किनारों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की तरफ न जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वर्ण तस्करी केसः सत्तारूढ़ गठबन्धन के नेता डा. शेखर कोइराला ने उठाया प्रधानमंत्री प्रचण्ड की भूमिका पर सवाल
    Next Article दिल्ली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर घर के सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद दिया
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version