Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»स्वर्ण तस्करी केसः सत्तारूढ़ गठबन्धन के नेता डा. शेखर कोइराला ने उठाया प्रधानमंत्री प्रचण्ड की भूमिका पर सवाल
    विदेश

    स्वर्ण तस्करी केसः सत्तारूढ़ गठबन्धन के नेता डा. शेखर कोइराला ने उठाया प्रधानमंत्री प्रचण्ड की भूमिका पर सवाल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 4, 2023Updated:August 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में पकड़े गए एक क्विंटल सोने के मामले में राजनीति गरमा गई है। सत्तारूढ़ घटक के एक बड़े नेता ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के इसमें संलग्न होने का आरोप लगाया है।

    देश के सत्तारूढ़ घटक के सबसे बड़े दल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. शेखर कोइराला ने एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड पर बड़ा आरोप लगाया है। राजधानी काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के नेता एवं सांसद डा शेखर कोइराला ने कहा कि सोने की तस्करी मामले की जांच में जिस तरह से एक के बाद एक माओवादी पार्टी के बड़े नेताओं का नाम सामने आ रहा है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इससे कहीं प्रधानमंत्री प्रचण्ड की संलिप्तता तो नहीं है?

    डा. कोइराला ने प्रधानमंत्री की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोने की तस्करी की जांच की जिम्मेदारी अब तक पुलिस को, या क्राइम ब्रांच को या सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (सीआईबी) को क्यों नहीं सौंपी गई? क्यों प्रधानमंत्री अपने मातहत रहे राजश्व अनुसंधान विभाग (डीआरआई) के द्वारा ही जांच करवा रहे हैं?

    अब तक पकड़े गए आरोपितों के साथ माओवादी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के संबंध और संपर्क दिखने के बाद भी उनके खिलाफ ना तो जांच शुरू की गई है और ना ही उन नेताओं से पूछताछ ही हुई है। प्रचण्ड को समर्थन दे रहे सबसे बड़े दल नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा एक क्विंटल सोने की तस्करी के मामले में जिस धीमी गति से जांच चल रही है, इससे आशंका होता है कि कहीं पूरी माओवादी पार्टी संगठित रूप से तो इसमें संलग्न नहीं है? उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने अपने निजी सचिवालय में रहे एक अधिकारी को डीआरआई का प्रमुख बना कर भेजा और उसके सातवें दिन ही एक क्विंटल सोना पकड़ा जाना महज संयोग है या कोई सेटिंग?

    शेखर कोइराला ने कहा कि डीआरआई प्रधानमंत्री के मातहत का विभाग है। अगर इसमें माओवादी पार्टी के बड़े नेताओं की संलग्नता दिखाई दे रही है तो उनके खिलाफ जांच नहीं होना, डीआरआई की जांच से पुलिस को या सीआईबी को अलग रखना, एक क्विंटल सोना पकड़े जाने के एक हफ्ते दस दिन बाद छापामारी करना और उसमें कुछ बरामद नहीं होना भी प्रधानमंत्री प्रचण्ड की तरफ आशंका को बल देता है। जो मुख्य आरोपित चीनी नागरिक छिरिंग दावा पकड़ा है, उसका सीधा संबंध माओवादी पार्टी के बड़े नेता कृष्ण बहादुर महरा, नन्द किशोर पुन, और वर्षमान पुन के साथ है। नेपाल के स्थानीय मीडिया में दावा छिरिंग के साथ इन नेताओं की फोटो भी सार्वजनिक हुई है।

    गौरतलब है कि कृष्ण बहादुर महरा नेपाली संसद के स्पीकर रह चुके हैं और अभी माओवादी पार्टी के प्रवक्ता तथा प्रधानमंत्री प्रचण्ड के विश्वासपात्रों में एक है। इसी तरह नन्द किशोर पुन नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति हैं। नन्द किशोर पुन के बेटे का नाम इससे पहले हुए 33 किलो सोने की खेप पकड़े जाने के समय उछला था। तीसरे नेता हैं वर्षमान पुन जो कि पहले प्रचण्ड सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। कई अन्य मंत्रालय संभाल चुके वर्षमान की पत्नी ओनसरी घर्ती मगर नेपाली संसद की स्पीकर रह चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवायु सेना ने ली इजरायली स्पाइक एटीजीएम, हेलीकॉप्टरों से होगा परीक्षण
    Next Article हिमाचल : बारिश से अब तक 6536 करोड़ की सरकारी संपत्तियों को नुकसान, 774 घर गिरे, 199 की मौत
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version