Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»केंद्र सरकार ने डीआरडीओ के कार्यों की समीक्षा के लिए बनाई हाई पावर कमेटी
    दिल्ली

    केंद्र सरकार ने डीआरडीओ के कार्यों की समीक्षा के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

    adminBy adminAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – डीआरडीओ के कार्यों की समीक्षा करके समिति से तीन माह में रिपोर्ट मांगी गई
    – नौ सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी रखा गया

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कामकाज की समीक्षा करके आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए नौ सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। कमेटी का नेतृत्व सरकार के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के. विजयराघवन को सौंपा गया है। कमेटी को रक्षा विभाग (आरएंडडी) और डीआरडीओ की भूमिका का पुनर्गठन करके पुनर्परिभाषित करने की जिम्मेदारी देकर तीन माह में रिपोर्ट मांगी गई है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों पर डीआरडीओ की कार्यप्रणाली में बदलाव के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय समिति बनाई है। प्रोफेसर विजयराघवन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की नौ सदस्यीय समिति को डीआरडीओ के कार्यों की समीक्षा और पुनर्परिभाषित करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. विजयराघवन भारत सरकार के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार और राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) के प्रमुख वास्तुकारों में से एक हैं। सरकार ने इस कमेटी से तीन महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

    डीआरडीओ समीक्षा समिति में पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुब्रत साहा, नौसेना स्टाफ के पूर्व उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमाडे, पूर्व चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ एयर मार्शल बीआर कृष्णा, एमपी-आईडीएसए के महानिदेशक सुजान आर चिनॉय, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल, सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स (एसआईडीएम) के अध्यक्ष एसपी शुक्ला, लार्सन एंड टुब्रो डिफेंस के जेडी पाटिल, इसरो के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर और रक्षा मंत्रालय की वित्तीय सलाहकार सुश्री रसिका चौबे को रखा गया है ।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस फैसले के बारे में डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत ने बताया कि इस हाई पावर कमेटी को रक्षा विभाग (आरएंडडी) और डीआरडीओ की भूमिका का पुनर्गठन करके पुनर्परिभाषित करने के साथ ही शिक्षा और उद्योग के साथ उनके संबंधों को फिर से परिभाषित करने को कहा गया है। समिति को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास में शिक्षा जगत, एमएसएमई और स्टार्टअप की भागीदारी को अधिकतम करने, उच्च गुणवत्ता वाली जनशक्ति को आकर्षित करने के बारे में भी अध्ययन करने के लिए कहा गया है, ताकि गैर-निष्पादक शक्तियों को बाहर किया जा सके।

    यह कमेटी डीआरडीओ के पुनर्गठन में अत्याधुनिक और विघटनकारी रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए एनआरआई, विदेशी सलाहकारों, अंतर-देशीय सहयोग की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगी। समिति से परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक, कार्मिक और वित्तीय प्रणालियों का आधुनिकीकरण करने, प्रयोगशाला संरचनाओं और उनके प्रदर्शन की मूल्यांकन प्रक्रिया बनाने को भी कहा गया है। हालांकि, डीआरडीओ ने निर्देशित मिसाइल प्रणालियों में कुछ अग्रणी काम किया है, लेकिन इस संस्थान के कामकाज की समीक्षा करने का यह निर्णय महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में आम चुनाव की तारीख पर आयोग सभी पार्टियों से करेगा परामर्श
    Next Article लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, तैयारियों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : मायावती
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version