Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की आयु में निधन
    स्पोर्ट्स

    जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की आयु में निधन

    adminBy adminAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरारे। टीम जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और आलराउंडर हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। कैंसर से जूझ रहे हीथ ने 49 साल की आयु में 22 अगस्त को अंतिम सांस ली। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। स्ट्रीक को कोलन और लिवर कैंसर था। उनका इलाज दक्षिण अफ्रीका में चल रहा था।

    हीथ स्ट्रीक के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 216 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में चार विकेट जबकि सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वनडे क्रिकेट में भी हीथ स्ट्रीक का गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

    हीथ स्ट्रीक ने 50 ओवर फॉर्मेट में 29.82 के औसत से 239 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर में सात बार एक पारी में चार विकेट जबकि एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। बल्ले से हीथ स्ट्रीक का प्रदर्शन देखा जाए तो टेस्ट में उनके नाम 1990 रन जबकि वनडे में 2943 रन दर्ज हैं। स्ट्रीक ने टेस्ट में जहां एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए, वहीं वनडे में उनके नाम 13 अर्धशतकीय पारी दर्ज हैं।

    वर्ष 2000 में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने हीथ स्ट्रीक को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों का कप्तान नियुक्त किया था। स्ट्रीक की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने 21 टेस्ट मैचों में से चार में जीत हासिल की। बाकी 11 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। छह मैच ड्रॉ रहे। वनडे में स्ट्रीक ने 68 मैचों में टीम की कप्तानी की और इसमें से 47 में हार मिली। बाकी18 मैच टीम ने अपने नाम किए। स्ट्रीक को कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने एक्स (पूर्व ट्वीट) के जरिए याद किया है। इनमें भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरे विश्व में भारत का बजा डंका, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, काशी में हर-हर महादेव की गूंज
    Next Article चंद्रयान-3 की सफलता देशवासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : भूपेन्द्र चौधरी
    admin

      Related Posts

      महिला ओपन गोल्फ 2025: वोड की धीमी शुरुआत, ओकायामा और ताकेडा पहले दिन संयुक्त बढ़त पर

      August 1, 2025

      टोटनहैम ने एशिया टूर के दौरान आर्सेनल को हराया

      August 1, 2025

      कनाडियन ओपन — विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक तीसरे दौर में

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version