Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में अब लोग अमन-चैन से रह रहे हैं: हेमंत सोरेन
    झारखंड

    झारखंड में अब लोग अमन-चैन से रह रहे हैं: हेमंत सोरेन

    adminBy adminAugust 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -27 प्रतिशत आरक्षण और 1932 आधारित स्थानीय नीति को लागू करने में विपक्ष लगा रहा अड़ंगा
    बंटी मिश्र
    विष्णुगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 2019 में झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद झारखंड में लोग अमन-चैन से रह रहे हैं। मंगलवार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तहत नागाबाद में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में चुनावी सभा में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करना चाहती है, लेकिन विपक्ष अड़ंगा लगा देता है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि राज्य की बेटियों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठा रही है। बेटियों को चाहे इंजीनियर बनना हो या फिर डॉक्टर, पैसा उनकी पढ़ाई में रुकावट नहीं बनेगी। राज्य सरकार हर साल 50 बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेज रही है। सीएम ने कहा कि एनडीए के लोग एक तरफ महंगाई को आसमान पर ले जाते हैं और दूसरी तरफ चूल्हा प्रमुख बना कर बहकाने की कोशिश करते हैं। लिफाफा देकर सिर्फ आपके वोट का बिखराव करने की कोशिश में लगे हुए हैं, मगर इनकी चाल कामयाब नहीं होगी।
    उन्होंने कहा कि उन्होंने जगरनाथ दा की पत्नी को मंत्री बना कर अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है और अब मतदाताओं की बारी है। इसलिए डुमरी विधानसभा क्षेत्र का एक-एक मतदाता बेबी देवी को वोट देकर दिवंगत जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विपक्ष को चोट दे। उन्होंने कहा कि विशेषकर माताओं-बहनों से मैं आग्रह करता हूं कि भाजपा-आजसू के झांसे में न आयें। हेमंत ने कहा कि सबने देखा, कोरोना काल में जगरनाथ दा ने लोगों की कितनी सेवा की। लोगों की सेवा करते-करते वह कुर्बान हो गये। कोरोना के कारण हमने अपने दो मंत्रियों को खोया। पूर्व की सरकार में लोग हाथों में राशन कार्ड लेकर भात-भात कहते हुए मरने को मजबूर होते थे, मगर कोरोना के समय में हमने किसी को भूखा नहीं रहने दिया। चुनावी सभा को मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोगता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, बेबी देवी, विधायक इरफान अंसारी, डॉ सरफराज अहमद, बिनोद सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, जयमंगल सिंह, पूर्व विधायक लालचंद महतो आदि ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहले यूपीए अब आइएनडीआइए बनकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं: सुदेश महतो
    Next Article पहले उद्योग जगत में विश्वास का था अभाव, आज आत्मविश्वास से हैं लबरेज : योगी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version