Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»जी-20 : भारतीय सेना ने दिल्ली के तीन अस्पतालों को अपने कब्जे में लिया
    दिल्ली

    जी-20 : भारतीय सेना ने दिल्ली के तीन अस्पतालों को अपने कब्जे में लिया

    adminBy adminSeptember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेना का बम निरोधक दस्ता आयोजन स्थल से लेकर हवाई अड्डे तक तैनात
    – वायु सेना के हेलीकॉप्टर राजधानी के 23 होटलों की कर रहे हैं हवाई निगरानी

    नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर भारतीय सेना ने दिल्ली के तीन अस्पतालों को अपने कब्जे में लिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दिल्ली आये विदेशी मेहमानों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके। सेना ने अपने आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल को स्टैंडबाय पर रखा है। इसके अलावा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता आयोजन स्थल से लेकर हवाई अड्डे तक तैनात किया गया है।

    करीब 500 वीवीआईपी कारों का काफिला भी दिल्ली लाया गयाः दुनिया के 20 ताकतवर देशों के नेताओं और नौ अन्य आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ 1200 वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स दिल्ली में इकट्ठा हो रहे हैं। इसके अलावा इन 29 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ करीब एक लाख सिक्यूरिटी स्टाफ और द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भी अपने-अपने राष्ट्राध्यक्षों या वरिष्ठ राजनयिकों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं। विदेशी मेहमानों में कनाडा, फ्रांस, अमेरिका, चीन, रूस से करीब 500 वीवीआईपी कारों का काफिला भी दिल्ली लाया गया है, जिसमें 50 कारों का काफिला अकेले अमेरिकी राष्ट्रपति का है। विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए राजधानी के 23 पांच या सात सितारा होटलों को पहले से ही बुक कर दिया गया है। इनमें आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इन सभी होटलों की जमीन से लेकर आसमान तक से निगरानी की जा रही है।

    अमेरिकी प्रेसिडेंट सुइट का एक दिन का किराया आठ लाख रुपयेः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को ठहराने के लिए आईटीसी मौर्या की तीन मंजिल को उनके सर्विस सीक्रेट एजेंटों ने दो दिन पहले से ही अपने कब्जे में ले रखा है। होटल की तीसरी मंजिल पर बाइडन ठहरेंगे, लेकिन अमेरिकी प्रेसिडेंट के नीचे और उसके ऊपर वाले फ्लोर पर उनके सुरक्षाकर्मियों के अलावा कोई और नहीं ठहर सकता। होटल के प्रेसिडेंट सुइट का एक दिन का किराया आठ लाख रुपये है। बाइडन के होटल वाले कमरे की हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सर्विस सीक्रेट एजेंटों ने हटाकर अपनी डिवाइस लगाई है। कमरों की खिड़कियों को बुलेट प्रूफ बना दिया गया है।

    दिल्ली के 35 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाः जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजन स्थल के आसपास दिल्ली के 35 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के 60 हजार जवान, अर्ध सैनिक बल, एनएसजी और सीआरपीएफ के कमांडो को तैनात किया गया है। परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए आयोजन स्थल के आसपास की ऊंची इमारतों पर एयरक्राफ्ट एंटी गनों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 40 हजार से ज्यादा सीसीटीवी, चेहरे को पढ़ने वाले कैमरे, पुलिस और कमांडो के स्नाइपर्स, खोजी कुत्तों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रगति मैदान के पास हाल ही में बनी टनल को आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद करके सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

    अस्पतालों में सभी राष्ट्राध्यक्षों के लिए अलग-अलग कमरे बुकः इन सब सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावजूद किसी भी आतंकवादी घटना या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल को 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन अस्पतालों में सभी राष्ट्राध्यक्षों के लिए अलग-अलग कमरे बुक किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा दी जा सके। इन तीनों अस्पतालों को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लेकर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों सहित अपनी त्वरित प्रतिक्रिया चिकित्सा टीमों को तैनात किया है। सेना ने दिल्ली कैंट स्थित अपने आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल को भी स्टैंडबाय पर रखा है।

    सेना की तीन ब्रिगेड के लगभग 6000 कर्मचारी तैनातः चारों अस्पतालों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित टीमों को सेना की विशेषज्ञ कोर ऑफ इंजीनियर्स टीमों का भी सहयोग मिलेगा। इसके अलावा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता आयोजन स्थल से लेकर हवाई अड्डे तक तैनात किया गया है। इसमें तीन ब्रिगेड के लगभग 6000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को अत्याधुनिक हथियार दिए गए हैं। सेना ने अज्ञात स्थल पर एक गोदाम बनाया है, जहां पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद, बुलेट्स का भंडार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर कमी न हो। होटलों से लेकर भारत मंडपम् तक के रूट को कई ब्लाक में बांटकर सुरक्षा की तैयारियां की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-20 : संबलपुरी गीतों पर थिरक उठीं आईएमएफ की प्रबंध निदेशक जॉर्जीवा
    Next Article सनातन पर मचा घमासान: पीयूष गोयल व कपिल मिश्रा का पलटवार, मिलेगा करारा जवाब
    admin

      Related Posts

      15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास

      June 12, 2026

      फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा

      June 12, 2026

      जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Impact of Foreign Direct Investment on the Industrial Development of Jharkhand
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version