Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जसप्रीत बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी यूनिट मजबूत हुई: पारस म्हाम्ब्रे
    Breaking News

    जसप्रीत बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी यूनिट मजबूत हुई: पारस म्हाम्ब्रे

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से उनकी तेज गेंदबाजी यूनिट मजबूत हुई है।

    भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने सुपर-4 में पहले पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद श्रीलंका टीम को 41 रन से हराया। इस तरह भारतीय टीम 4 प्वॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले भारतीय टीम को शुक्रवार को सुपर-4 में अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

    मुकाबले से पहले गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने हाल के आयरलैंड दौरे पर लंबे समय बाद चोट के बाद शानदार वापसी की। इसके बाद मौजूदा एशिया कप में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

    पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट चार तेज गेंदबाजों का होना टीम के लिए शानदार है। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास चार बेहतरीन गेंदबाज हैं और ऐसे विकल्प होना हमेशा ही अच्छा होता है।

    कोच म्हाम्ब्रे ने तेज गेंदबाजी आक्रमण में पहली पसंद बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को बताया। उन्होंने कहा कि पहली पसंद का तेज गेंदबाजी आक्रमण जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या का है। इस कारण टीम प्रबंधन को मोहम्मद शमी को बेंच पर बिठाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कोच ने कहा कि शमी जैसे गेंदबाज को बाहर रखना इतना आसान नहीं है। उसने देश के लिए जो प्रदर्शन किये हैं, वे शानदार हैं। गेंदबाजी कोच ने कहा कि यह मुश्किल होता है लेकिन हम जो फैसले लेते हैं उससे संबंधित खिलाड़ी को स्पष्ट रूप से बता दिया जाता है।

    इसी के साथ उन्होंने हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हाल के समय में बतौर गेंदबाज हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, मैं उससे बहुत खुश हूं। हम उनका कार्यभार देख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह फिट रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में खुद मिट जाएंगे सनातन मिटाने वाले : स्वाती सिंह
    Next Article निपाह वायरस पर केन्द्र सतर्क, स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल के कोझिकोड में मौजूदा स्थिति पर उठाए गए कदमों की समीक्षा की
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

      May 9, 2025

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

      May 1, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

      April 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version