Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच आज इंदौर में, बारिश के आसार
    स्पोर्ट्स

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच आज इंदौर में, बारिश के आसार

    adminBy adminSeptember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज (रविवार को) इंदौर में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। मोहाली में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम यहां होलकर स्टेडियम में श्रृंखला जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

    एकदिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है, लेकिन मौसम इस मैच में उनके रोमांच में विलेन बन सकता है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि इंदौर में 24 सितंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक मौसम शुष्क रहेगा और बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर 3 से शाम 7 बजे के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

    इंदौर के होलकर स्टेडियम भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां अभी तक कुल छह अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले गए हैं और सभी 6 मैचों में भारत को जीत मिली है। छह मुकाबलों में दो बार भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए और चार बार पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती है। यहां इसी साल मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच टेस्ट मैच हुआ था और अब फिर दोनों टीमें आमने–सामने होंगी। हालांकि, सीनियर खिलाड़ियों को इस मैच में भी आराम दिया गया है। इससे स्थानीय प्रसंशकों को सितारा बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और हरफनमौला हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी।

    भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में होने वाला यह दूसरा एकदिवसीय मैच है। संयोग से पिछली बार भी दोनों टीमें साल 2017 में 24 सितंबर को ही भिड़ी थीं। उस मैच में भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। इसी साल मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया था। यह होलकर स्टेडियम में भारत की पहली हार थी। यह मैच तीन दिन में खत्म हो गया था। यह टेस्ट पिच के कारण भी विवादों में रहा था। अब भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया से उस हार का बदला लेने की होगी। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इससे पहले दोपहर 1.00 बजे टॉस होगा।

    भारतः- ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।

    ऑस्ट्रेलिया:- डेविड वार्नर, मेरेनस लाबुषाणया, स्टीव स्मिथ, आरोन हार्डी, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैट शार्ट, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, एडम जेम्पा, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, नैथन एलिस, पेट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर सांघा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरंगारंग कार्यक्रम के बीच 19वें एशियन गेम्स का आगाज, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
    Next Article इंदौर मैचः ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी
    admin

      Related Posts

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025

      महिला ओपन गोल्फ 2025: वोड की धीमी शुरुआत, ओकायामा और ताकेडा पहले दिन संयुक्त बढ़त पर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version