Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»विश्व कप : श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, समरविक्रमा की नाबाद अर्धशतकीय पारी
    स्पोर्ट्स

    विश्व कप : श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, समरविक्रमा की नाबाद अर्धशतकीय पारी

    adminBy adminOctober 21, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ,  । सदीरा समरविक्रमा (91) और पाथुम निशंका (54) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत श्रीलंका ने यहां इकाना स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के 19वें मैच में नीदरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में नीदरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 262 रनों पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने 48.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाकर श्रीलंका को 5 विकेट से जीत दिला दी।

    263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवें ही ओवर में आर्यन दत्त ने कुसल परेरा का बेस डी लीडे के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पहला झटका दिया। परेरा ने 5 रन बनाए। आर्यन ने 10वें ओवर में 52 के कुल स्कोर पर कुसल मेंडिस को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। कुसल मेंडिस ने 17 गेंदों पर दो चौंको की बदौलत 11 रन बनाए।

    इसके बाद सदीरा समरविक्रमा और पाथुम निशंका ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 52 रन जोड़े। इस दौरान निशंका ने 48 गेंदों पर अपना अर्धशतक पुरा किया। इस साझेदारी को 17वें ओवर में वेन मिकेरेन ने निशंका को एडवर्ड्स के हाथों कैच कराकर तोड़ा। निशंका ने 52 गेंदों पर 9 चौकों की बदौलत 54 रन बनाए। यह विकेट 104 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

    इसके बाद चरिथ असालंका और सदिरा समरविक्रमा के बीच चौथे विकेट के लिए 99 गेंदों पर 77 रनों की साझेदारी हुई। मैच के 33वें और अपने आखिरी ओवर में आर्यन दत्त ने असालंका को बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। असालंका ने 66 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की बदौलत 44 रन बनाए। यह विकेट 181 रनों के कुल योग पर गिरा।

    असालंका के आउट होने के बाद धनंजय डी सिल्वा और सदिरा समरविक्रमा ने पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की, लक्ष्य से श्रीलंका जब केवल 6 रन दूर थी, तभी धनंजय को एकरमेन ने बोल्ड कर नीदरलैंड को पांचवीं सफलता दिलाई। धनंजय ने 37 गेंदों पर दो चौके और 1 छक्के की बदौलत 30 रन बनाए।

    इसके बाद समरविक्रमा और दुशन हेमंथा ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और श्रीलंका को 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 263 रन बनाकर जीत दिला दी। समरविक्रमा 107 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत 91 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हेमंथा 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त ने 3 और पॉल वेन मिकेरेन, कोलिन एकरमेन ने 1-1 विकेट लिया।

    इससे पहले साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट (70) और लोगन वेन बीक (59) के अर्धशतकों की बदौलत नीदरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 262 रनों पर सिमट गई। इस मैच में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में 7 रनों के कुल स्कोर पर कासुन राजिथा ने विक्रमजीत सिंह को एलबीडब्ल्यू कर नीदरलैंड को पहला झटका दिया। विक्रमजीत ने 13 गेंदों पर 4 रन बनाए।

    इसके बाद कॉलिन एकरमेन ने मैक्स ओ डाउड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को 10वें ओवर में राजिथा ने ओ डाउड को बोल्ड कर तोड़ा। ओ डाउड ने 27 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 27 रन बनाए।

    राजिथा ने 12वें ओवर में 54 के कुल स्कोर पर एकरमेन को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर नीदरलैंड तीसरा झटका दिया। एकरमेन में 31 गेंदों में 5 चौके की बदौलत 29 रन बनाए।

    इसके बाद 17वें ओवर में 68 के कुल स्कोर पर दिलशान मधुशंका ने बेस डी लीडे को कुसल परेरा के हाथों कैच कराकर नीदरलैंड को चौथा झटका दिया। लीडे ने 21 गेंदों का सामना किया और केवल 6 रन बनाए। 19वें ओवर में मधुशंका ने तेजा निदामानुरु को एलबीडब्ल्यू को श्रीलंकाई टीम को पांचवी सफलता दिलाई। तेजा ने केवल 9 रन बनाए। नीदरलैंड का यह विकेट 71 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

    महेश तीक्ष्णा ने 22वें ओवर में 91 के कुल स्कोर पर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को बोल्ड कर नीदरलैंड की कमर तोड़ दी। एडवर्ड्स ने 16 गेंदों पर 16 रन बनाए।

    इसके बाद लोगन वेन बीक और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने संभलकर खेलते हुए सातवें विकेट के लिए 143 गेंदों में 130 रनों की साझेदारी कर नीदरलैंड को मैच में वापसी दिला दी। इस साझेदारी को दिलशान मधुशंका ने तोड़ा। मधुशंका ने साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को 221 के कुल स्कोर पर बोल्ड किया। एंगेलब्रेक्ट ने 82 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 70 रन बनाए।

    इसके बाद बीक ने भी 68 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि इस दौरान वह रन आउट होते-होते बचे। 48वें ओवर में 244 के कुल स्कोर पर दिलशान मधुशंका ने रूलोफ़ वान डेर मेरवे को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर मैच में अपना चौथा विकेट लिया। रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने सात गेंदों पर सात रन बनाए।

    49वें ओवर में 252 के कुल स्कोर पर राजिथा की गेंद पर चारिथ असालंका ने बीक का स्क्वायर लेग बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़कर उनकी बेहतरीन पारी का अंत किया। बीक ने 75 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की बदौलत 59 रन बनाए।

    261 के कुल स्कोर पर पॉल वेन मिकेरेन रन आउट हो गए, हालांकि यह नो बॉल थी, इसलिए नीदरलैंड को एक रन का फायदा हुआ और नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 262 रन बना सकी। मिकेरेन ने 4 रन बनाए, जबकि आर्यन दत्त 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

    श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशंका और कासुन राजिथा ने 4-4 और महेश तीक्ष्णा ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा
    Next Article रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक, पांच जगहों पर एंबुलेंस सेवा
    admin

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version