Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चित्रकूट की महिमा संतों और ऋषियों के माध्यम से बनी हुई है अक्षुण्ण : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    चित्रकूट की महिमा संतों और ऋषियों के माध्यम से बनी हुई है अक्षुण्ण : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारा देश अनेक महान लोगों की भूमि है, जो अपने व्यक्तिगत स्वरूप से ऊपर उठकर व्यापक भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। प्रधानमंत्री ने चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ यात्रा को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि चित्रकूट की महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम जानकी के दर्शन, संतों का मार्गदर्शन और संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रों का अद्भुत गायन, इस अनुभव और अनुभूति को वाणी से व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने मानव सेवा के महान यज्ञ का हिस्सा बनने के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा, “चित्रकूट के बारे में कहा गया है -कामद भे गिरि राम प्रसादा।अवलोकत अपहरत विषादा।। अर्थात चित्रकूट के पर्वत, कामदगिरि, भगवान राम के आशीर्वाद से सारे कष्टों और परेशानियों को हरने वाले हैं। चित्रकूट की ये महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है। पूज्य रणछोड़दास जी ऐसे ही संत थे। उनके निष्काम कर्मयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।”

    उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जानकीकुंड चिकित्सालय के जिस नए विंग का आज लोकार्पण हुआ है, उससे लाखों मरीजों को नया जीवन मिलेगा। आने वाले समय में सद्गुरु मेडिसिटी में गरीबों की सेवा के इस अनुष्ठान को नया विस्तार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अरविंद भाई का परिवार उनकी परमार्थिक पूंजी को लगातार समृद्ध कर रहा है।

    मोदी ने ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिलाओं को ग्रामीण उद्योग की ट्रेनिंग देने के लिए सराहना की और कहा कि ये महिला नेतृत्व विकास के देश के प्रयासों को गति देने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय आज देश और दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना चुका है। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के कार्यों से मैं इसलिए भी विशेष रूप से परिचित हूं, क्योंकि इसका लाभ मेरी काशी को भी मिला है। काशी में आपके द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी’ अभियान से कितने ही बुजुर्गों की सेवा हो रही है।

    उन्होंने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा अब तक बनारस और उसके आसपास करीब 6.50 लाख लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग हुई है। 90 हजार से ज्यादा मरीजों को स्क्रीनिंग के बाद कैम्प के लिए रेफर भी किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों की सर्जरी भी हुई है। कुछ समय पहले मुझे काशी में इस अभियान के लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला था। मैं मेरी काशी के उन सभी लोगों की तरफ से ट्रस्ट और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राहत, अब ईडी के समक्ष 30 को होगी पेशी
    Next Article भाजपा ने तेलंगाना के महबूबनगर विधानसभा क्षेत्र से एपी मिथुन कुमार रेड्डी को बनाया उम्मीदवार
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version