Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विश्व कप: दोहरे शतक के जरिये टीम को जीत दिलाने के बाद मैक्सवेल ने कहा-क्रीज पर रुकना चाहता था
    Breaking News

    विश्व कप: दोहरे शतक के जरिये टीम को जीत दिलाने के बाद मैक्सवेल ने कहा-क्रीज पर रुकना चाहता था

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 8, 2023Updated:November 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में अपने पैरों में ऐंठन से जूझने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाते हुए अपनी टीम को आश्चर्यजनक जीत दिलाई। मैक्सवेल ने कहा कि पवेलियन में वापस जाने का मौका दिए जाने के बावजूद वह अपने पैरों में कुछ हरकत पाने के लिए क्रीज पर रुकना चाहते थे। जीत के लिए 292 रनों का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 19वें ओवर में केवल 91 रनों पर 7 विकेट खो चुकी थी, इसके बाद मैक्सवेल और कमिंस ने आठवें विकेट के लिए 202 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

    कमिंस ने 68 गेंदों में नाबाद 12 रनों की पारी खेली, मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201 रन बनाए और इस दौरान 21 चौके और 10 छक्के लगाए। कई मौकों पर, ऐसा लगा कि उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ेगा, एडम ज़म्पा उनकी जगह लेने के लिए सीमा के किनारे पर खड़े थे, लेकिन मैक्सवेल ने हार नहीं मानी और शानदार अंदाज में अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा, “क्षेत्ररक्षण करते समय बहुत गर्मी थी, मैंने गर्मी में बहुत अधिक व्यायाम नहीं किया है, गर्मी मुझ पर हावी हो गई। मैं रुकना चाहता था और (अपने पैरों पर) कुछ हरकत करना चाहता था।”

    उन्होंने कहा, “हम एक ही छोर पर थोड़ी देर तक रुकने की योजना के साथ आए थे जब तक कि मैं क्रीज पर पूरी तरह से सेटल नहीं हो जाता और गेंद को ठीक तरह से हिट नहीं करता और एक बार जब मैं जम गया तो सौभाग्य से अंत तक अपनी लय का बनाए रखा।” मैक्सवेल नौवें ओवर में अज़मतुल्लाह उमरजई की हैट्रिक गेंद का सामना करने के लिए क्रीज पर पहुंचे, और अपने ऑफ स्टंप की लाइन से एक पिनपॉइंट डिलीवरी के बाद एलबीडब्ल्यू से बच गए। 27 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर नूर अहमद की गेंद मुजीब ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया अगर उन्होंने यह कैच पकड़ लिया होता तो ऑस्ट्रेलिया की हार निश्चित थी।

    मैक्सवेल ने कहा, “देखिए, मैं बहुत भाग्यशाली था और मुझे लगता है कि मैंने इसका पूरा फायदा उठाया। मुझे लगता है कि मैंने पहले भी इस तरह की पारियां देखी हैं, जहां मुझे मौका मिला और मैंने उसका फायदा उठाया, यहां भी मैंने अपने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। अपनी टीम को नाबाद रहकर जीत दिलाने पर मुझे वास्तव में गर्व है।”

    मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इब्राहीम जादरान (नाबाद 129) के बेहतरीन शतक, रहमत शाह (30), कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (26), अजमतुल्लाह उमरजई (22) और फिर अंतिम कुछ ओवरों में राशिद खान (18 गेंदों में 35*, दो चौकों और तीन छक्कों के साथ) के तेज पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेज़लवुड ने दो, एडम ज़म्पा, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिया।

    292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया एक समय 91 रनों पर 7 विकेट खोकर बड़ी परेशानी की स्थिति में था, लेकिन तभी ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ दिया। मैक्सवेल ने गर्मी और ऐंठन से जूझते हुए ऑस्ट्रेलिया का पहला एकदिवसीय दोहरा शतक बनाया, मैक्सवेल ने केवल 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन बनाए, वहीं, पैट कमिंस नाबाद 12 रन बनाए और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। राशिद खान, नवीन-उल-हक और अज़मतुल्लाह उमरजई को दो-दो विकेट मिले।

    अब आठ मैचों में छह जीत और 12 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में है। अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है और वहां उसकी जीत उसने सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब भारत में महिलाओं को मिल रहा बराबरी का सम्मान : उपराष्ट्रपति धनखड़
    Next Article अमेरिका के वर्जीनिया में विधानमंडल चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत
    azad sipahi

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026

      ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

      May 18, 2026

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version