Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»रोहतास में पूर्व सैनिक की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, एक भर्ती
    बिहार

    रोहतास में पूर्व सैनिक की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, एक भर्ती

    adminBy adminNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अपराधियों की गोली से युवक घायल

    पटना। रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी मोड़ के समीप आज पूर्व सैनिक सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी अपाची बाइक से आए थे। घटना के बाद भाग रहे अपराधियों ने भीड़ पर भी फायरिंग की, जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भीड़ ने तीनों अपराधियों को पकड़ उनकी पिटाई कर दी, जिसमें दो की मौत हो गई है। तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसे पुलिस बिक्रमगंज अस्पताल ले गई है।

    एसपी विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष व अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने दो अपराधियों को भीड़ द्वारा पीट पीटकर मारे जाने की पुष्टि की है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि विजेंद्र सिंह इसी थाना क्षेत्र के नीमा गांव के निवासी थे। वे अपना नया मकान कल्याणी मोड़ के पास सड़क किनारे बनवा रहे थे। इसी बीच अपराधी वहां पहुंचे और गोली मार उनकी हत्या कर दी।

    घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से भागने लगे। तभी लोगों ने गोसलडीह गांव के समीप उन्हें घेर लिए। अपने को घिरा देख अपराधी भीड़ पर गोली चला भागने का प्रयास करने लगे। गोली गोसलडीह निवासी अंकित कुमार को लग गई, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्हें पकड़कर उनकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसमें घटनास्थल पर दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों की पहचान कराई जा रही है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस नियमानुकूल कार्रवाई कर रही है।अपराधियों की अपाची बाइक जब्त कर ली गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार के युवक को उठाया
    Next Article प्रधानमंत्री ने झारखंड को दी परियोजनाओं की सौगात, धरती आबा की भूमि से शुरू की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’
    admin

      Related Posts

      ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव

      August 20, 2025

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version