Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन की धमकी: अगर डोकलाम में भारत नहीं हटा पीछे तो चीन करेगा सिक्किम की आजादी का समर्थन
    दुनिया

    चीन की धमकी: अगर डोकलाम में भारत नहीं हटा पीछे तो चीन करेगा सिक्किम की आजादी का समर्थन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 6, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीन की सरकारी मीडिया ने भारत को धमकी दी है कि उनका देश सिक्किम-डोकलाम विवाद में पीछे नहीं हटेगा। यदि नई दिल्ली सीमा पर आमने-सामने आकर क्षेत्र पर अपना आधिपत्य जमाने की कोशिशें बंद नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में बीजिंग भी सिक्किम की आजादी के समर्थन में अपीलों का साथ दे सकता है। गौरतलब है कि सिक्किम बॉर्डर पर भूटान ट्राइजंक्शन के पास डोकलाम में भारत और चीनी सैनिकों के बीच 20 दिन से गतिरोध जारी है।

    ग्लोबल टाइम्स ने कहा, भारत के दलाई लामा कार्ड के प्रति चीन पहले से चौकन्ना है लेकिन भारत इसका पहले ही काफी इस्तेमाल कर चुका है और इसलिए तिब्बत मामले पर इसका और कोई असर नहीं पड़ने वाला। लेकिन यदि बीजिंग भारत से संबंधित संवेदनशील मुद्दों पर अपना रख बदलता है तो नई दिल्ली से निपटने के लिहाज से यह काफी शक्तिशाली कार्ड होगा। अपने आक्रामक रख के लिए जाने जाने वाले इस अखबार ने कहा कि चीन को सिक्किम पर अपने रुख पर फिर से विचार करना चाहिए।

    इसमें कहा गया, हालांकि वर्ष 2003 में चीन ने सिक्किम के प्रति भारत के लगाव को पहचाना, लेकिन इस मुद्दे पर वह अपना रुख बदल भी सकता है। इसमें आगे कहा गया, सिक्किम में ऐसे लोग हैं जो उसके अलग राज्य के इतिहास को पसंद करते हैं और वे इसके प्रति भी संवेदनशील हैं कि बाहरी दुनिया सिक्किम मुद्दे को किस तरह देखती है। जब तक चीनी समाज में सिक्किम की आजादी का समर्थन करने वाले लोग हैं, वे अपनी आवाज उठाएंगे और सिक्किम में आजादी समर्थक अपीलों को बल देंगे।

    सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अखबार ने आरोप लगाया कि भारत हैरतंगेज ढंग से भूटान का दमन और नियंत्रण कर रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप भूटान ने चीन या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के किसी भी अन्य स्थायी सदस्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किए हैं।

    संपादकीय के अनुसार, सिक्किम की आजादी के समर्थन को लेकर चीनी समाज में जो आवाजें बुलंद हैं, वहीं आवाजें सिक्किम में आजादी की मांग को फैलाएंगी और सुलगाएंगी। संपादकीय में यह भी कहा गया है कि सिक्किम के लोग इस बात को लेकर ‘संवेदनशील’ हैं कि दुनिया उन्‍हें किस नजर से देखती है। सिक्किम का विलय भूटान के लिए भयावह सपने जैसा है। सिक्किम साल 1976 में भारत का हिस्सा बना। यह भारत का एक मात्र राज्य है, जिसकी सीमा चीन से सीमाबद्ध है।

    ग्लोबल टाइम्स में कहा गया, 2003 में चीन ने सिक्किम पर भारत के कब्‍जे को स्‍वीकार कर लिया था, मगर अब वह इस मामले को लेकर अपने रुख पर पुनर्विचार कर सकता है। आपको बता दें कि डोकलाम में भारत की मजबूत स्थिति के चलते चीनी मीडिया लगातार बयानबाजी कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीनी सेना ने किया बॉर्डर पर युद्धाभ्यास: भारत की बढ़ी टेंशन!
    Next Article अचल कुमार ज्योति ने संभाली मुख्य चुनाव आयुक्त की कुर्सी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

    July 9, 2026

    भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

    July 9, 2026

    बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

    July 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
    • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
    • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
    • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
    • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version