Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आसिफ और पोलार्ड की बदौलत न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने पहली बार जीता अबू धाबी टी10 का खिताब
    स्पोर्ट्स

    आसिफ और पोलार्ड की बदौलत न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने पहली बार जीता अबू धाबी टी10 का खिताब

    adminBy adminDecember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अबू धाबी। आसिफ अली (नाबाद 48) और कप्तान कीरन पोलार्ड (नाबाद 22) के बीच हुई 56 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने शनिवार रात यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडिएटर्स को सात विकेट से हराकर पहली बार अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

    91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बनाकर चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। 38 के कुल योग पर निरोशन डिकवेला का विकेट गिरने के बाद आसिफ और पोलार्ड ने स्ट्राइकर्स को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और मैच जिताकर ही पवेलियन लौटे।

    इससे पहले, टास हाकर पहले बैटिंग करते हुए डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने आंद्रे रसे (नाबाद 30) और डेविड वीज (नाबाद 20) की उम्दा बैटिंग की बदौलत 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाए। रसेल ने अपनी 18 गेंदों की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए जबकि वीज ने 11 गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 17 गेंदों पर 34 रन जोड़े।

    डेक्कन ग्लेडिएटर्स के लिए टाम कोहलर कैडमोर ने 13 जबकि कप्तान निकोलस पूरन ने 15 रन जोड़े। फेबियन एलन (1) दहाई तक नहीं पहुंच सके।

    न्यूयार्क स्ट्राइकर्स की ओर से सुनील नरेन ने 6 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद जुवादुल्लाह, जार्ज स्क्रीमशा और अकील हुसैन को एक-एक सफलता मिली।

    जवाब में खेलते हुए न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवरों में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 7 रन पर दो विकेट (रहमदुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद वसीम) का विकेट गिरने के बाद आसिफ और कप्तान कीरन पोलार्ड के अलावा निरोशन डिकवाला (14) ने अहम योगदान दिया।

    आसिफ ने अपनी 25 गेंदों की पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए जबकि कप्तान पोलार्ड ने 13 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का लगाया। ग्लेडिएटर्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट, नुवान तुषारा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलैंगिक समानता के लिए जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली
    Next Article वसीम जाफर ने आईपीएल से इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग उठाई
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version