Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मैं अंदर से काफी दुखी हूं, पीड़ित और अपमानित महसूस कर रहा हूं: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    मैं अंदर से काफी दुखी हूं, पीड़ित और अपमानित महसूस कर रहा हूं: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विधानसभा अध्यक्ष का मेरे प्रति जो व्यवहार रहा है, उस पर में विरोध दर्ज करता हूं
    रांची। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का मेरे प्रति जो व्यवहार रहा है, उस पर मैं विरोध दर्ज कराता हूं। उन्होंने कहा कि मैं तो पार्लियामेंट में भी रहा हूं, पर वहां भी मैंने देखा है कि अगर कोई सीनियर सांसद होते हैं, अगर वह हाथ उठाते हैं, या बोलने के लिए वे खड़े होते हैं, तो अध्यक्ष उनकी बातों को दो मिनट या एक मिनट ही सही, लेकिन उनको बोलने का अवसर देते हैं। लेकिन आज सभी ने देखा कि मैंने एक बार नहीं, दो-तीन बार बोलने के लिए हाथ उठाया, उसके बाद मैंने हाथ नीचे भी नहीं किया, काफी देर उठाये रखा, ताकि विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान में आये। लेकिन इसके बाद भी सभी ने देखा कि मुझे बोलने का अवसर नहीं दिया गया। विधानसभा नेता और प्रतिपक्ष के बोलने के बाद भी, कुछ लोगों को अध्यक्ष ने बोलने का मौका दिया। मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, अगर किसी को बोलने का मौका नहीं मिलता, तब भी समझ में आता कि विधानसभा अध्यक्ष ने किसी को बोलने का मौका नहीं दिया, तो आप उसे दुर्भावना कैसे कह सकते हो। लेकिन औरों को बोलने का मौका देना और बाबूलाल मरांडी को मौका नहीं देना, यह क्या दर्शाता है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह घटना पहली दफा नहीं हुई है। पहले भी ऐसा हो चुका है, जब मुझे कई मौकों पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वह आज अंदर से काफी दुखी हैं। पीड़ित महसूस कर रहे हैं। अगर स्पीकर हमें पार्टी के नहीं मानते मुझे उसकी कोई चिंता नहीं। लेकिन जनता ने हमें चुना है और हम एक विधायक हैं और विधायक के नाते राज्य में अगर कोई भी ऐसे बड़े कानून बनते हैं, या सरकार बनती है, तो हम सुझाव देने के हकदार हैं। जनता ने हमें इसीलिए चुन करके विधानसभा भेजा है। लेकिन झारखंड की जनता की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ मुद्दा और जिस पर मैंने दो तीन बार हाथ उठाया, आप सब लोग क्लिप उसको देख लेंगे और इसके बाद भी अध्यक्ष जी का बिल्कुल नजरअंदाज करना यह अपमानजनक है। मुझे लगता है कि पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित होकर विधानसभा के अध्यक्ष यह काम कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है, गलत है। इसका मैं पहले तो विरोध और प्रोटेस्ट दर्ज करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओएसडी एवं निज सचिव नियुक्त
    Next Article बगैर बदलाव 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति पास
    admin

      Related Posts

      शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित
      • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version