Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ईसाई समुदाय के साथ पुराने, घनिष्ठ और मधुर संबंध रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    देश

    ईसाई समुदाय के साथ पुराने, घनिष्ठ और मधुर संबंध रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminDecember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को क्रिसमस पर ईसाई समुदाय के साथ अपने पुराने और नजदीकी संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि ईसाइयों के साथ पुराने, घनिष्ठ और मधुर संबंध रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत देश के प्रति ईसाई समुदाय के योगदान को गर्व से स्वीकार करता है।

    प्रधानमंत्री ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक क्रिसमस कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि क्रिसमस वह दिन है जब हम यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाते हैं। यह यीशु मसीह के जीवन संदेशों और मूल्यों को याद करने का भी एक अवसर है। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने करुणा और सेवा के मूल्यों को जिया है। उन्होंने एक ऐसा समाज बनाने के लिए काम किया, जिसमें सबके के लिए न्याय हो और समाज समावेशी हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिसमस के इस शुभ अवसर पर, मैं बताना चाहूंगा कि भारत देश में ईसाई समुदाय द्वारा किए गए महान योगदान को गर्व से स्वीकार करता है। उन्होंने कहा, “ईसाई समुदाय के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे। उन्होंने समाज को सही रास्ता दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

    प्रधानमंत्री ने ईसाई समुदाय के साथ अपनी नजदीकी बताते हुए कहा कि ईसाई समुदाय के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है और मेरे उनके साथ मधुर संबंध रहे हैं। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं नियमित रूप से ईसाई समुदाय के नेताओं से मिलता था। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले, मुझे पवित्र पोप से मिलने का सौभाग्य मिला था। यह एक ऐसा क्षण था, जिसने मुझ पर एक अमिट छाप छोड़ी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र में विश्वास करते हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास हर किसी तक पहुंचे। ईसाइयों, विशेषकर गरीबों और वंचितों को भी इससे लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा, “सरकार के तौर पर हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता न रहे। ईसाई समुदाय के लोगों तक विशेषकर गरीब और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है।”

    उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ हम अपनी विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। इस विकास यात्रा में हमारे सबसे महत्वपूर्ण साथी हमारे युवा हैं।

    प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर गिफ्ट (उपहार) देने की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम ये विचार करें कि कैसे हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर ग्रह का उपहार दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार्यकर्ता सुशासन दिवस पर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : किरण देव
    Next Article विष्णुगढ़ के चलनिया में टाटा मैजिक पलटने से एक की मौत, चार घायल
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं

      September 30, 2025

      भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन

      September 30, 2025

      मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर… पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महिलाओं की मिसाल: मंईया सम्मान योजना की राशि से बन गई 2 किलोमीटर सड़क
      • युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं
      • भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version