Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पश्चिम बंगाल हिंसा: दार्जिलिंग में जारी है तनाव, पढ़ें 10 खास बातें
    देश

    पश्चिम बंगाल हिंसा: दार्जिलिंग में जारी है तनाव, पढ़ें 10 खास बातें

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दार्जिलिंग में एक बार फिर हिंसा भड़की हुई है। इस हिंसा में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। भीड़ ने ऐतिहासिक टॉय ट्रेन, तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर और एक पुलिस की गाड़ी को आग लगा दी। प्रशासन का कहना है कि पुलिस के साथ झड़प में केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है लेकिन गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का कहना है कि तीन लोगों की मौत हुई है।

    गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ही वो संगठन है जो पश्चिम बंगाल से एक नए राज्य की मांग कर रहा है। इन प्रदर्शनों की वजह से सामान्य जन-जीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है। इसके साथ ही पर्यटक भी अपने पसंदीदा जगह तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पिछले एक महीने से स्कूल, ऑफिस और दुकानें सब बंद हैं। पढ़ें इस प्रदर्शन की 10 मुख्य बातें।

    1. यह पूरा मामला 8 जून को शुरू हुआ जब मुख्य मंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग में कैबिनेट बैठक कर रही थीं। जीजेएम के नेता सरकार के उस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे जिसमें स्कूलों में बंगाली को एक कंपलसरी सब्जेक्ट के रूप में लागू किया जाना था। दार्जिलिंग में अधिकतर नेपाली भाषी रहते हैं और वो इस फैसले से बेहद नाराज थे।

    2. पुलिस और जीजेएम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प को रोकने के लिए सरकार ने वहां सेना की मदद ली।

    3. मुख्य मंत्री ने बाद में दार्जिलिंग को इस फैसले से हटा दिया था लेकिन तब तक लोगों में ‘बंगाली भाषा को थोपे जाने’ को लेकर गुस्सा फूट चुका था। उस समय क्षेत्रीय पार्टियों ने कई बैठकें कीं और यह तय किया कि वो गोरखालैंड की मांग करेंगे। इन बैठकों में बीजेपी भी शामिल थी।

    4. जीजेएम के बंद घोषित करने के बाद 15 जून को पुलिस ने जीजेएम के नेता बिमल गुरुंग के घर और दफ्तर पर छापा मारा। यह बंद आज तक लागू है।

    5. पुलिस के साथ झड़प में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। लेकिन मुख्य मंत्री ने इस बात से साफ इंकार कर दिया।

    6. सरकार ने 17 जून से ही दार्जिलिंग में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया जो आज तक लागू है।

    7. 15 स्थानीय पार्टियों के नेताओं ने मिलकर अलग गोरखालैंड की मांग के लिए 29 जून को एक कमिटी का गठन किया।

    8. 8 जुलाई से क्षेत्र में हिंसा शुरू हो गई। पुलिस के साथ झड़प में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और प्रदर्शनकारियों ने टॉय ट्रेन, पुलिस की गाड़ियों और तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में आग लगा दी। सरकार को एक ही हफ्ते में सेना को वापस बुलाना पड़ा।

    9. ममता बनर्जी ने कहा कि अगर स्थानीय पार्टी के नेता शांति स्थापित करें तो वो उनके साथ बात करने को तैयार हैं। क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं ने तुरंत इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि उनको राज्य सरकार के साथ किसी तरह की बात-चीत नहीं करनी।

    10. मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर क्षेत्र में हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है यह बाहरी लोगों का काम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमदद की गुहार : कैंसर पीड़ित पाकिस्तानी महिला ने मांगी सुषमा से मदद, नहीं मिल रहा मेडिकल वीजा
    Next Article 85 किलो वजन घटाकर Fat से Fit हो गए कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, देखे तस्वीरें!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

    July 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

    July 1, 2025

    ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version