Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की है तैयारी: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की है तैयारी: सुदेश महतो

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJanuary 9, 2024Updated:January 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रांची के सभी वार्ड में हेल्पडेस्क बनेगा
    रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हमारी तैयारी राज्य एवं राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की है। इसी कड़ी में रांची महानगर की बैठक में शामिल हुए हैं। सामूहिक नेतृत्व से महानगर को मजबूत और असंगठित लोगों को संगठित करना है। सुदेश कुमार महतो मंगलवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित रांची महानगर की बैठक में बोल रहे थे। इसमें रांची महानगर की सभी इकाइयों के सदस्यों ने शिरकत की।
    उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्ड के 15 लाख लोगों के दिल में बसना ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हर वार्ड में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। हर प्रखंड के साथ ही रांची के सभी वार्ड में हेल्पडेस्क की स्थापना होगी। यह हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्य करेगा।
    इस बैठक में भारत काशी, वर्षा गाड़ी, पारस उरांव और प्रो अशोक नाग को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर निगम वार्ड क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।
    विभिन्न वर्गों से जुड़ाव
    सुदेश महतो ने कहा कि महिलाओं, आॅटो चालकों, विभिन्न संगठित समूहों, बुद्धिजीवियों, वकीलों, सब्जी विक्रेताओं आदि का अलग-अलग विंग बनाकर पार्टी संगठन को व्यापक बनाया जायेगा। सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी की सूची तैयार करेंगे और वहां पेंशन का वितरण, मतदाता सूची में सदस्यता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे।
    नये सदस्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी
    बैठक में हरेक वार्ड के लोगों तक पार्टी की नीति को पहुंचाने और पार्टी में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए महानगर के सदस्यों को सभी 53 वार्ड की जिम्मेदारी दी गयी है। हर घर आजसू, घर-घर आजसू के नारे के साथ पार्टी के हर सदस्य घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचायेंगे। साथ ही हर वार्ड में सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा।
    इनकी रही मौजूदगी
    इस बैठक में पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डोमन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, महासचिव राजेंद्र मेहता, अनुशासन समिति के प्रमुख सुबोध प्रसाद, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जिला परषिद की निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला भगत, नगर अध्यक्ष सीमा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसदन में कोई अध्यक्ष नहीं चाहता निलंबन लेकिन मर्यादा जरूरीः ओम बिरला
    Next Article झामुमो के लिए पंचायत समिति ही सबसे बड़ी पंचायत: विनोद पांडेय
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version