Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएम ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, दी कड़ी चेतावनी
    रांची

    सीएम ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, दी कड़ी चेतावनी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 15, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्य में अब अफवाह फैलानेवालों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि राज्य में एक भी छिनतई की घटना न घटे ये पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षा देना हमारी जिम्मेवारी है। लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसी के साथ किसी भी प्रकार की मुरव्वत न करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    अवैध माइनिंग के लिए थानेदार जिम्मेदार होंगे
    श्री दास ने कहा कि अवैध माइनिंग के लिए थानेदार ही जिम्मेवार होंगे। जहां अवैध माइनिंग हो, वहां भी थानेदार पर कार्रवाई करें। किसी घटना में कार्रवाई दिखावे के लिए न करें। मामले का तय समय में निपटारा कर दोषी को सजा दिलायें। 15 दिनों में नयी शांति समिति का गठन करें। इसमें ज्यादातर सदस्य युवाओं को बनायें। केंद्रीय कमेटी में चिकित्सक, शिक्षाविद् आदि को स्थान दें। जिला कमेटी में सभी दलों के जिला अध्यक्षों समेत समाज की सिविल सोसाइटी के लोगों को रखें।

    ट्रैफिक कंट्रोल में सख्ती बरतें, चालान घर भेजें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक नियंत्रण बड़ी चुनौती है। इसके निराकरण के लिए प्लान बनायें और उसे लागू करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट लगायें, इसे सुनिश्चित करें, पर ध्यान रखें कि लोगों को तंग न किया जाये। पुलिसकर्मी केवल नंबर लिखने के लिए मोटरसाइकिल को रोकें और उसके घर पर चालान भेज दें। सभी प्रमुख शहरों में हाइ डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरा लगायें। शहरों में अपराध की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि थानेदार की जवाबदेही तय करें। मोटरसाइकिल दस्ते को काम पर लगायें। गांव में बिचौलिये हमारे भोले-भाले गरीब आदिवासियों को मिसगाइड करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। कानून-व्यवस्था खराब करनेवाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।

    भाजपा सांसद-विधायकों के सुझावों पर अमल करें
    सीएम ने अधिकारियों को चेताया कि भाजपा विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं की बातों को हवा में न उड़ायें। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है, झाविमो, झामुमो और कांग्रेस को नहीं। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शासन-प्रशासन से कुछ कहते हैं, सुझाव देते हैं या जनहित में काम करने की बात कहते हैं, तो उनकी बातों का सम्मान होना चाहिए। हम सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं से यह नहीं सुनना चाहते कि अधिकारी ने हमारी जनहित की बात नहीं सुनी या उनका व्यवहार ठीक नहीं था। जिस अधिकारी के बारे में ऐसी शिकायत मिलेगी, सरकार जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करेगी। भाजपा के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता काफी जिम्मेदार हैं। वे अपनी जवाबदेही को समझते हैं। अधिकारी हर महीने उनसे बात करें और उनके सुझावों को तवज्जो दें। इससे समस्या के समाधान में मदद होगी।

    थानेदार को हो एसपी का डर, कोई पैरवी न सुने पुलिस
    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि घटना घटित होने के बाद तय सीमा में मामले का उद्भेदन करें। मामले का उद्भेदन न हुआ, तो थानेदार पर कार्रवाई करें। एसपी का डर थानेदार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस थाना क्षेत्र से गायों की अवैध तस्करी होगी, वहां के थानेदार को सीधे डिसमिस किया जायेगा। सरकार ने एक्ट बना दिया है, उस पर एक्शन हर हाल में होना चाहिए। इसके साथ ही कानून कोई हाथ में न ले, इसे भी सुनिश्चित करें। जो कानून हाथ में ले, उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। किसी की पैरवी सुनने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग गोकशी के नाम पर राज्य का अमन-चैन बिगाड़ने में लगे हुए हैं, उनके मंसूबे पूरे न हों। निर्दोष की हत्या हर हाल में रुकनी चाहिए।

    जनता के साथ ठीक से पेश न आनेवाले थानेदार होंगे बर्खास्त
    सीएम ने कहा कि डीआइजी सप्ताह में एक दिन किसी जिले का दौरा कर वहां अचानक किसी थाने का निरीक्षण भी करें। इसी प्रकार एसपी प्रतिदिन दो-दो थाने का औचक निरीक्षण करें। थाने में केस डायरी, अनुसंधान आदि की जानकारी लें। डीएसपी भी हर दिन दो-दो थाने का निरीक्षण करें। इससे नीचे स्तर पर काम में तेजी आयेगी। जो काम नहीं करेगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। जो थानेदार काम में लापरवाही करे, जनता के साथ ठीक से पेश न आये, उसे तत्काल बर्खास्त करें। अकर्मण्य अधिकारियों को बख्शेंगे नहीं। इस सरकार ने काम करने की जितनी छूट अधिकारियों को दी है, किसी सरकार ने नहीं दी थी। इसका रिजल्ट दिखना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार बच्चे और पति के साथ पहली बार नजर आईं श्रद्धा कपूर
    Next Article पत्रकारों पर हमले से नहीं धुलेगा लालू के बेटे का पाप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    July 4, 2026

    रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर

    July 4, 2026

    16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’

    July 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
    • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
    • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
    • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
    • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version