Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»सचिवालय में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
    रामगढ़

    सचिवालय में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 15, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़: झारखंड सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर रामगढ़ एवं रांची के कई युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। अब ठगी के शिकार युवा न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिवशंकर सिंह रामदेव बिहार अपार्टमेंट, अशोकनगर रांची ने अपने को झारखंड सचिवालय का एडीएम बता कर युवाओं से संपर्क साधा। ठगी के शिकार हुए कुज्जू के रहने वाले सकलैन अहमद ने रामगढ़ में बताया कि वह भी ठगी का शिकार हुआ है। परिचित मोहम्मद रिजवान हजारीबाग, सलमान अंसारी भुरकुंडा, जूही खातून भुरकुंडा, विनोद मुंडा भुरकुंडा, भीम महतो भुरकुंडा एवं रांची के दो और युवाओं ने शिवशंकर सिंह से संपर्क साधा। कहा कि सभी की नौकरी लगवा दी जायेगी। इसके एवज में प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपये देने होंगे। सकलैन अहमद ने बताया कि उसने शिवशंकर सिंह को पांच लाख रुपये भी दे दिये। कहा कि मेरे अलावा अन्य युवाओं ने तीन से चार लाख रुपये दिये हैं। इस प्रकार करीब 20 लाख रुपये से अधिक की राशि नौकरी के लिए दी गयी।
    शिवशंकर सिंह के कहे अनुसार सभी को मानव संसाधन विकास विभाग का कार्यालय सचिवालय झारखंड रांची से नियुक्ति पत्र 24 जून को डाक मिला। सचिवालय से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या 139 तिथि 8 नवंबर 2016 के संदर्भ में सहायक पद का वेतनमान 12050 से 26 हजार के मूल वेतनमान में स्थापना समिति के निर्णय के अनुसार चयनित किया जाता है। नियुक्ति अभी अस्थाई होगी। पत्र में लिखा गया है कि तीन जुलाई 2017 से 12 जुलाई 2017 के बीच में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में अपना योगदान देना सुनिश्चित करें। अहमद ने बताया कि जब सचिवालय में योगदान देने गये, तो पहले शिव शंकर सिंह ने मेडिकल चेकअप डॉक्टर एसके रमण से करवाया। मेडिकल चेकअप के बाद पांच जुलाई को संबंधित कार्यालय झारखंड सचिवालय रांची पहुंचा। नियुक्ति पत्र दिखाया, तो बताया गया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद अरगोड़ा थाना प्रभारी से मिल कर सारी घटना बतायी। पुलिस शिवशंकर सिंह को पकड़ कर लायी। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
    पुलिस की कार्रवाई पर उठाया सवाल
    युवाओं का कहना है कि हम लोग गरीब घर से आते हैं। किसी तरह मैनेज कर पैसा दिये थे। अब कानूनी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा भी है। ठगी का शिकार हुए युवाओं ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस ने कैसे हिरासत में लेने के बाद संबंधित ठग को छोड़ दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविष्णुगढ़ धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़, पुलिस सतर्क
    Next Article 2019 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला, राहुल को लग सकता है झटका!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    May 18, 2025

    स्कॉर्पियो से हो रही थी नकली शराब की तस्करी, 680 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 16, 2025

    किताबें हमारे जीवन में संस्कार भरती है : अर्जुन मुंडा

    April 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
    • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
    • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
    • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
    • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version