Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारें में उलझी सपा के अपने भी बढ़ाने लगे सिर दर्द
    राजनीति

    कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारें में उलझी सपा के अपने भी बढ़ाने लगे सिर दर्द

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) इन दिनों दोहरी परेशानियों का सामना कर रही है। एक तरफ कांग्रेस से सीटों का बंटवारा नहीं हो पाने से परेशानी बढ़ गयी है। वहीं उसके कई दिग्गज नेताओं के बागी स्वर सामने आ जाने से उलझन बढ़ गयी है। समाजवादी पार्टी इस समय भाजपा से कम, अंदरूनी कलह और गठबंधन दल की परेशानियों से निपटने में ज्यादा समय लगा रही है।

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभी कुछ दिन पहले महासचिव पद से त्यागपत्र देकर पार्टी पर कई आरोप लगाये थे। इसी बीच पल्लवी पटेल ने मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाकर राज्यसभा के लिए वोट न देने का फरमान सुना दिया। अल्पसंख्यक समुदाय को हर समय साथ लेकर चलने वाली समाजवादी पार्टी दोनों नेताओं के वक्तव्यों का खंडन भी नहीं कर पा रही है और उन्हें पार्टी से निकालने में भी उनके वोट बैंक कम होने का डर सताने लगा है।

    उधर प्रदेश की 80 सीटों को कांग्रेस ने वरीयता के आधार पर तीन श्रेणी में बांटा है। पहली प्राथमिकता में उन सीटों को रखा है, जिसमें 2009 और 2014 में कांग्रेस विजेता रही है। साथ ही पिछले वर्ष नगर निकाय के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सीटों को भी वह अपनी प्राथमिकता में शामिल कर रही है। इस तरह पहली प्राथमिकता की 30 सीटों पर दावा किया।

    समाजवादी पार्टी की सीट निर्धारित करने के लिए बनी कमेटी से दो दौर की बातचीत भी हो चुकी है। पहले कांग्रेस और सपा ने हर सीट पर दो- दो उम्मीदवारों के नाम रखे। विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि सपा कांग्रेस को करीब 20 सीटें देने के लिए राजी हो रही है, लेकिन इसमें उसकी पहली प्राथमिकता वाली सीटों की संख्या सिर्फ पांच से सात ही हो रही है। अन्य उन सीटों को देने की पहल की गई है, जिन पर कांग्रेस का न तो जनाधार है और न ही संगठनात्मक तैयारी है। ऐसे में कांग्रेस ने इन सीटों को लेने से इन्कार कर दिया है।

    सूत्रों का कहना है कि सपा की ओर से कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, कानपुर के अलावा बरेली, जालौन, गाजियाबाद, बांसगांव, सीतापुर आदि सीटें देने की पहल की गई है। कांग्रेस इन सीटों को लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस पदाधिकारियों की पहली प्राथमिकता में फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी आदि सीटें हैं। इन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसी तरह सहारनपुर सीट भी सपा नहीं देना चाहती है, जबकि कांग्रेस इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में दोनों दलों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन पहुंचे ED कोर्ट, पेशी के बाद भेजे जा सकते हैं जेल
    Next Article भाजपा का गांव चलो अभियान पार्टी की वोट शेयर को बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा:- दीपक प्रकाश
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version