Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सरकार तीन माह में 5.57 लाख किसानों को सीएम सुखाड़ राहत योजना की राशि देगी : बादल पत्रलेख
    रांची

    सरकार तीन माह में 5.57 लाख किसानों को सीएम सुखाड़ राहत योजना की राशि देगी : बादल पत्रलेख

    adminBy adminFebruary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को 11 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सदन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष बने छह महीने हो गये, लेकिन अब तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है। हजारों अपील पेंडिंग हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जल्द आयोग का पुनर्गठन किया जाये।

    कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जामताड़ा रेल हादसे का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि रेलवे की लापरवाही से हादसा हुआ है। मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाये।

    नीलकंठ सिंह मुंडा ने सूखा पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाया

    भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सूखा पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया। इसपर मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 2022-23 में 3363201 आवेदन मिले थे। इनमें से 13.66 लाख किसानों को 478.4 करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। 5.57 किसानों का सत्यापन हो चुका है। उन्हें जल्द पेमेंट किया जायेगा। 4.90 लाख किसानों का सत्यापन बाकी है। सत्यापन के बाद उन्हें पेमेंट होगा। मंत्री ने कहा कि जिन किसानों का सत्यापन हो चुका है, उन्हें तीन महीने में पेमेंट कर दिया जायेगा।

    मातृत्व अवकाश देने की सुविधा तीन माह के अंदर होगी शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार तीन महीने के अंदर महिलाओं को सवैतनिक मातृत्व अवकाश देने की सुविधा शुरू करेगी। विधायक अंबा प्रसाद ने सदन में यह सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में शिशुओं की देखभाल के लिए महिलाओं को सवैतनिक अवकाश मिलता है, जिसमें महिलाओं को उनके सेवा काल में दो साल के लिए यह सुविधा दी जाती है, लेकिन झारखंड में ऐसा प्रावधान नहीं है। इसपर मंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास विचाराधीन है। विधायक ने कहा कि इसे कब तक लागू किया जायेगा, समय दिया जाये, तब मंत्री ने तीन महीने में इसे लागू करने की घोषणा की।

    शिल्पी नेहा तिर्की ने पेसा की नियमावली का मामला सदन में उठाया

    कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार पेसा की नियमावली कब तक बनाने का विचार रखती है। इसपर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि नियमावली के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है।

    आचार संहिता लगने से पहले अल्पसंख्यक वित्त निगम, हज कमेटी व वक्फ बोर्ड का होगा गठन

    विधायक प्रदीप यादव ने सदन में राज्य में अल्पसंख्यक वित्त निगम, हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का गठन नहीं होने का मामला उठाया। इसके जवाब में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इन तीनों का पुनर्गठन कर लिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार 
    Next Article धनबाद में उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक लाख रुपये का अवैध शराब जब्त
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version