Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भाजपा का लालू प्रसाद पर पटलवार, कहा- विपक्ष ने किया प्रधानमंत्री का अपमान
    राजनीति

    भाजपा का लालू प्रसाद पर पटलवार, कहा- विपक्ष ने किया प्रधानमंत्री का अपमान

    adminBy adminMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले तंज पर पलटवार करते हुए उन्हें सनातन धर्म विरोधी बताया है। भाजपा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है। आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी।

    सोमवार को भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कई सालों से विपक्ष ईर्ष्या, द्वेष और हीन भावना की भावना से ग्रसित होकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। रविवार को पटना में एक रैली (आरजेडी की ‘जन विश्वास रैली’) में लालू प्रसाद यादव ने फिर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है।

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, वह सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हैं, वे उनका परिवार हैं। जब उन्होंने अपने देश के लिए खुद को समर्पित करने के लिए अपने परिवार को छोड़ा, उसी क्षण उन्होंने प्रतिज्ञा की, पूरा देश उनका परिवार है।”

    उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन में से कोई भी हिन्दू नहीं है, वे सिर्फ बांटने की राजनीति करते हैं। मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। हिन्दू धर्म परंपरा गुरु – शिष्य परंपरा है, पिता-पुत्र परंपरा नहीं। सूप तो बोले, यहां छलनी भी बोलने लगी है, जिसमें 100 से अधिक सुराख हैं।

    उल्लेखनीय है कि पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री जितना कहते हैं, उतने बड़े हिंदू नहीं हैं, क्योंकि उनकी मां का निधन हुआ और उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का किया उद्घाटन:शिलान्यास
    Next Article इस बार हाइब्रिड होगा नौसेना कमांडरों का सम्मेलन, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025

      अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version