Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»विराट कोहली को रोकने की रणनीति बनाई इंग्लैंड ने
    क्रिकेट

    विराट कोहली को रोकने की रणनीति बनाई इंग्लैंड ने

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मोहाली:  दूसरे टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली की फार्म से चिंतित इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय कप्तान को रोकने की रणनीति बनाई है क्योंकि उन्हें पता है कि एक बार जमने के बाद वह बड़ी पारी खेलते हैं। भारत ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 246 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में 248 रन (167 और 81) बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पहले टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले इंग्लैंड के आलराउंडर क्रिस वोक्स का मानना है कि कोहली को जल्द आउट करना महत्वपूर्ण है।

    पिछले टेस्ट में कोहली के प्रदर्शन पर वोक्स ने कहा, ‘‘कोहली ने काफी रन बनाए, पुजारा ने भी रन बनाए। कोहली ने अधिकांश रन बनाए विशेषकर दूसरे टेस्ट में, इसलिए हम उसे रन बनाने से रोकने का प्रयास करने के लिए रणनीति बनाएंगे। एक बार नजर जमाने के बाद उसे आउट करना मुश्किल होता है।’’ शर्मनाक हार के बावजूद वोक्स का मानना है कि इंग्लैंड के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है और टीम के पास वापसी का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीमें बराबरी की हैं।’’ एक अन्य सवाल के जवाब में वोक्स ने कहा, ‘‘हम पिछला टेस्ट हार गए लेकिन हमें लगता है कि हमने दौरे पर कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है, संभवत: एक सत्र को छोड़कर।’’
    पिछले मैच में आराम दिए जाने के बाद अपनी फार्म के संदर्भ में वोक्स ने कहा कि वह फिट हैं और मैदान पर उतरने को बेताब हैं। यह पूछने पर कि पहले मैच में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उसके बाद दूसरे टेस्ट में नहीं खेल जाने की निराशा थी, वोक्स ने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि आप हमेशा खेलना चाहते हैं।

    आप किसी टेस्ट मैच से बाहर नहीं रहना चाहते विशेषकर तब जब आपको लगता है कि आप अच्छी फार्म और लय में हैं।’’ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड के नहीं खेलने की आशंका पर वोक्स ने कहा, ‘‘बेशक अगर स्टुअर्ट नहीं खेलेगा तो यह बड़ा नुकसान होगा, वह विश्वस्तरीय गेंदबाज है। वह लंबे समय से खेल रहा है। उसने दिखाया था कि वह कितना अच्छा गेंदबाज है, शायद यह पिछले टेस्ट में सुबह का सत्र था।’’ मोहाली की पिच को तेज गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता रहा है और वोक्स ने भी उम्मीद जताई कि ऐसा होगा लेकिन साथ ही कहा कि पिछले साल इसी समय पिच स्पिन के अनुकूल थी। ब्रिटेन के टेबलायड के कोहली पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों पर वोक्स ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुंबले ने कोहली के खिलाफ आरोपों को खारिज किया
    Next Article युवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया शादी का न्यौता
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
    • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
    • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
    • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version