Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार की सभी 40 सीटें मोदी की झोली में डालना है: अमित शाह
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार की सभी 40 सीटें मोदी की झोली में डालना है: अमित शाह

    adminBy adminMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार दोपहर पटना के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जब-जब आए बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। वर्ष 2014 में आए तो 31 सीटें दी, 2019 में आए तो 39 सीटें दी और अब 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी की झोली में डालना है।

    अमित शाह ने सोनिया गांधी और लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक का लक्ष्य बेटे को प्रधानमंत्री बनाना है तो दूसरे का लक्ष्य बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का है। लालू जिस कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे हैं, उसने हमेशा पिछड़ा-अति पिछड़ा का विरोध करने का काम किया। लालू केवल गरीबों की जमीन हथियाने का काम कर सकते हैं। गरीब का यदि कोई भला कर सकता है तो केवल और केवल नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।

    अमित शाह ने कहा कि लालू को चेताने आया हूं कि भाजपा में डबल इंजन की सरकार बन गई है। भू-माफियाओं को उल्टा लटकाने का काम भाजपा करेगी। हमारी सरकार एक कमेटी बनाएगी और गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले को जेल की हवा खिलाएगी। उन्होंने कहा कि लालू ने आडवाणी का रथ रोका था। लालू अब कुछ नहीं कर सकते। मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और उद्घाटन भी। अब लालू रोक कर दिखाएं। बिहार में एनडीए 40 की 40 सीटें जीतेंगी। यह भरोसा हमें बिहार की जनता ने दे दिया है। इस बार परिवार को बढ़ाने वाले का नहीं, बल्कि देश को बढ़ाने वाले का साथ हर कोई देगा।

    गृह मंत्री शाह ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट को इंदिरा गांधी ने दबा दिया। राहुल गांधी ने ओबीसी कमीशन का विरोध दिया। राजद आज उसी कांग्रेस के साथ है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नरेन्द्र मोदी और भाजपा की सरकार ने दिया। पिछड़ा व अतिपिछड़ा का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ बैठी राजद व लालू यादव आपका भला नहीं कर सकती। गृह मंत्री अमित शाह ने लालू यादव और कांग्रेस पर ही दशकों तक 370 लागू रखे रहने का ठीकरा फोड़ा।

    Bihar bihar news Patna patna news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल सरकार पर राज्यसभा चुनाव के बाद छाए संकट के बादल , 11 विधायक पंचकूला से उत्तराखंड पहुंचे
    Next Article उपभोक्ताओं को 30 दिन में अस्थायी बिजली कनेक्शन बिजली नहीं, तो वितरण कंपनियों पर एक्शन
    admin

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

      August 1, 2025

      हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे समेत 283 सड़कें बंद, लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड

      August 1, 2025

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version