Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजस्थान में दो पूर्व मंत्रियों समेत 25 से अधिक दिग्गज भाजपा में शामिल
    राज्य

    राजस्थान में दो पूर्व मंत्रियों समेत 25 से अधिक दिग्गज भाजपा में शामिल

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान में रविवार को दो पूर्व मंत्रियों समेत 25 से अधिक कांग्रेस और अन्य दलों के दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के अलावा सचिन पायलट के समर्थक रहे पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा नागौर के कद्दावर जाट नेता रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा ने भी भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।

    लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस और अन्य दलों के 25 से अधिक दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए। ग्यारह साल पहले भाजपा छोड़कर जनता सेना पार्टी बनाने वाले मेवाड के दिग्गज नेता रणधीर सिंह भिंडर भी आज अपने समर्थकों के साथ पुन: भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही जनता सेना का भाजपा में विलय की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहे।

    भाजपा का दामन थामने वालों में पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, विजयपाल सिंह मिर्धा, आलोक बेनीवाल, रामनारायण किसान, अजमेर से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला, भीलवाड़ा की पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कूंकणा, डॉ. आलोक जांगिड़, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरडा, कर्मवीर चौधरी, जगन्नाथ बुरडक, कर्मवीर चौधरी, रामनारायण झांझरा, कुलदीप ढेवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह, मधुसूदन शर्मा और अंतरराष्ट्रीय बाडीबिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल प्रमुख हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि 2014 से पहले जो पार्टी पंचायत से लेकर देश पर राज करती थी। जनता उन पर विश्वास करती थी, लेकिन ये लोग बार-बार जनता के बीच जाकर बार-बार जनता को धोखा देते थे। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर छह महीने में जनता को अपने काम का हिसाब देगी। शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार के विधानसभा में किए वादों को भी निकलवा रहा हूं। मैं अशोक गहलोत को चुनौती देना चाहता हूँ कि वे बताएं कि उन्होंने कितने वादे पूरे किए। हमने ईआरसीपी और यमुना समझौता किया है।

    सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर जो लोग भाजपा में आए हैं, उनका स्वागत है। एक बार फिर राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी को 25 कमल की माला पहनाएंगे।

    पूर्व सांसद और राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी का विजन और देश को आगे बढ़ाने की नीयत को देखकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से एससी आयोग को वैधानिक दर्जा देने की मांग की, लेकिन पूरी नहीं हुई, क्योंकि वे एससी-एसटी को अपनी धरोहर मानते हैं, जबकि भाजपा ने अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया है। आज भाजपा का एससी-एसटी पर खास फोकस है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत गुलाम समझते थे।

    पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें बहुत दिनों से अंतरात्मा कचोट रही थी। आज वे अंतरात्मा की आवाज पर भाजपा के साथ आए हैं। ईआरसीपी पर उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा ने भागीरथी को लाने का काम किया है। वे नेता नहीं कार्यकर्ता बनकर आए हैं। नेतृत्व जो कहेगा, वह काम करेंगे।

    bjp Congress veteran joins BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचएएल से पहले बैच में वायु सेना को मिलेंगे 2 तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान
    Next Article नितिन गडकरी ने खूंटी को दी तीन सौगातें, 2500 करोड़ से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का किया शिलान्यास
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version