Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चंपाई सोरेन कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ा
    Jharkhand Top News

    चंपाई सोरेन कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ा

    adminBy adminMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पंचायत स्वयंसेवकों को ढाई हजार मानदेय
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी मिली, उनमें राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि शामिल है। यह वृद्धि एक जनवरी, 2024 की तिथि से प्रभावी होगी। इसका लाभ पेंशनधारी और पारिवारिक पेंशनधारियों को भी मिलेगा। राज्यकर्मियों का डीए अब 50 फीसदी हो गया है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाये जाने के निर्णय के ठीक बाद उठाया गया है। इस फैसले से राज्य के 1.93 लाख कर्मी लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मियों को नौ सौ से लेकर 12 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी।

    पंचायत स्वयंसेवकों को ढाई हजार मानदेय
    एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के 14 हजार पंचायत स्वयंसेवकों को अब पंचायत सहायक के नाम से जाना जायेगा और उन्हें ढाई हजार प्रति महीने मानदेय दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जायेगा। बता दें कि हर पंचायत में चार स्वयंसेवक हैं। ग्रामीण विकास की योजनाओं में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। लंबे समय से ये सभी स्वयंसेवक मानदेय के लिए आंदोलन भी कर रहे थे।
    नौवीं में पढ़नेवाले बच्चों को तोहफा
    कैबिनेट ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में क्लास नौ में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक खरीद के लिए राशि में वृद्धि की है। अब बच्चों को पुस्तक खरीदने के लिए 750 रुपये के बदले 902 रुपये दिये जायेंगे।

    कैबिनेट के अन्य फैसले
    • राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवहन भत्ते में बढ़ोत्तरी। लेवल वन और लेवल टू के कर्मियों के लिए परिवहन भत्ता 36 सौ और अन्य लेवल के कर्मियों के लिए 18 सौ रुपये होगा।
    • राज्य सरकार के कर्मियों का आवास और किराया भत्ता तय।
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बीपीएल को जोड़ा गया और इसके लिए झारखंड के 11 और राज्य के बाहर के 20 तीर्थ स्थानों को जोड़ा गया।
    • नयी दिल्ली के नये झारखंड भवन के लिए 105.29 करोड़ की स्वीकृति।
    • पैरामेडिकल नियमावली का गठन।
    • सेवानिवृत्ति के स्टेज में पहुंच चुके वन क्षेत्र में नियुक्त पदाधिकारियों की सेवा में एक से तीन वर्ष का अवधि विस्तार।
    • प्राथमिक विद्यालयों में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई के लिए घंटी आधारित शिक्षकों का जिलावार चयन होगा।
    • चंदवा-लातेहार के 400 केवी संचरण लाइन और पतरातू में 400 केवी संचरण लाइन के मामले के विवाद को पीजीसीइ और जेबीएसएनल से निपटारे के लिए उच्च स्तरीय कमेटी को देने का फैसला।
    • संचरण कार्य न रुके, इसके लिए पीजीसीआइएल को चार करोड़ रुपये देने की मंजूरी।
    • सरकारी स्कूल में कक्षा एक से चार में पढ़नेवाले बच्चों का मूल्यांकन शिक्षक करेंगे और आठवीं से ऊपर का मूल्यांकन जैक करेगा।
    • खूंटी, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पलामू, बगोदर पॉलिटेक्निक को पैन आइटी से संचालित करने के लिए 77 करोड़ रुपये की मंजूरी।
    • डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक 1.87 किलोमीटर रोड निर्माण कार्य के लिए 102 करोड़ 68 लाख 99 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में एसपी को वर्चुअली उपस्थित होने का दिया निर्देश
    Next Article रांची जिले के डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन प्रतियोगिता 14 मार्च को
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version