पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा बाल सुधार गृह
गुमला। झारखंड में गुमला जिले में डुमरी थाना क्षेत्र की दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। दोनों डुमरी के स्कूल में आठवीं और एक दसवीं की छात्रा हैं। पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं 9 मार्च को टांगीनाथ में मेला घूमने गयी थीं। वहीं एक छात्रा की जान पहचान के लड़के के साथ मुलाकात हुई। उसी लड़के ने उसे घर पहुंचा देंगे, कह कर अपनी बाइक पर छात्रा और छात्रा की दोस्त को भी लेकर जैरागी में बन रहे अपने नये घर में ले गया। इसके बाद छात्र ने अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाया। 9 और 10 मार्च को दोनों छात्राओं के सभी लड़कों ने शारीरिक संबंध बनाया। डरी सहमी छात्राएं 11 मार्च को अपने किसी दोस्त के घर रुकीं और 12 मार्च को अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान परिजनों से रास्ते में मुलाकात हो गयी और छात्राओं ने पूरी आपबीती सुनायी, जिसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। डुमरी पुलिस ने घटना में शामिल सभी तीन नाबालिक लड़कों को पकड़ा और बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं छात्राओं की मेडिकल जांच करायी। कोर्ट में उनका बयान भी दर्ज करवाया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

