Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»पहले टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, 498 रनों की मिली बढ़त
    क्रिकेट

    पहले टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, 498 रनों की मिली बढ़त

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 28, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाले: तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दूसरी पारी में भारत ने तीन विकेट खोकर 189 रन बना लिये हैं। भारतीय टीम के पास कुल बढ़त 498 रनों की हो गई है। कप्तान विराट कोहली 76 रन बनाकर नाबाद है। भारत ने पहली पारी में 600 रन बनाये थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 291 रनों पर आल आउट हो गई थी।  दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन (14) चेतेश्वर पुजारा (15) और सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद हैं।

    धवन को परेरा और पुजारा को कुमारा ने आउट किया। मुकुंद को दिन के आखिरी ओवर में गुनातिलका ने पगबाधा आउट किया। मुकुंद ने 81 रन बनाये।  इससे पहले तीसरे दिन लंच के बाद मेजबान श्रीलंका की पारी 291 रनों पर समाप्त हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 309 रनों की बढ़त मिल गई थी। भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोआन न देते हुए बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका की तरफ से दिलरूवान परेरा 92 रन बनाकर नाबाद रहे। परेरा के अलावा पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 83 रन बनाये।

    इससे पहले श्रीलंका ने आज सुबह कल के पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के अविजित बल्लेबाज पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आज आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने। मैथ्यूज 83 रन बनाकर 205 के कुल स्कोर पर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। जडेजा की गेंद पर कोहली ने उनका कैच पकड़ा। 241 के स्कोर पर रंगना हेराथ 9 रन बनाकर जडेजा के दूसरे शिकार बने। रहाणे ने उनका कैच पकड़ा। 280 के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। नुवान प्रदीप को पांड्या ने बोल्ड किया। प्रदीप ने 10 रन बनाये। जडेजा ने लाहिरू कुमारा को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। कुमारा ने 2 रन बनाये। हालांकि आसेला गुणारत्ने चोटिल हैं। इसलिए वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और श्रीलंकाई पारी 291 रनों पर समाप्त हो गई।

    भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने 3, मोहम्मद शमी ने 2, उमेश यादव, अश्विन और पांड्या ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 600 रन बनाये थे। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 190, चेतेश्वर पुजारा ने 153, अजिंक्या रहाणे ने 57, हार्दिक पांड्या ने 50, रविचंद्रन अश्विन ने 47 और मोहम्मद शमी ने 30 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने सर्वाधिक 6, लाहिरू कुमारा ने 3 और रंगना हेराथ ने 1 विकेट लिया।

    इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज अभिनव मुकुंद रहे । मुकुंद को 27 के कुल स्कोर पर प्रदीप ने डिकवेला के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मुकुंद ने 12 रन बनाए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज धवन दोहरे शतक से चूक गये।  धवन ने हुए 168 गेंदों में 31 चौके लगाकर 190 रन बनाये। यह उनका पांचवां टेस्ट शतक है। नुवान प्रदीप ने धवन को एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराकर 280 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा।

    धवन और पुजारा के बीच 253 रनों की साझेदारी हुई।   कप्तान विराट कोहली इस मैच में भी नाकाम रहे और केवल 3 रन बनाकर 286 के कुल स्कोर पर चलते बने। कोहली प्रदीप की गेंद पर डिकवेला को कैच दे बैठे।  आज सुबह भारतीय टीम ने कल के स्कोर तीन विकेट पर 399 रन के आगे खेलना शुरू किया। कल के अविजित बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने कल के स्कोर 144 रनों में मात्र 9 रन जोड़ने के बाद 153 रन बनाकर 423 के कुल स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।

    पुजारा को नुवान प्रदीप ने डिकवेला के हाथों कैच कराकर अपना चौथा विकेट लिया। इसके 9 रन बाद ही अजिंक्या रहाणे भी अपना अर्धशतक पूरा कर 432 के कुल स्कोर पर लाहिरू कुमारा की गेंद पर करूणारत्ने को कैच देकर पवेलियन लौट गये। रहाणे ने 57 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ऋद्धिमान शाहा 491 के कुल स्कोर पर 16 रन बनाकर हेराथ की गेंद पर परेरा को कैच देकर पवेलियन लौट गये। अश्विन ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 47 रन बनाये।

    495 के कुल स्कोर पर अश्विन सातवें विकेत के रूप में आउट हुए। अश्विन को प्रदीप ने डिकवेला के हाथों कैच कराया। यह प्रदीप का पांचवां विकेट था। 517 के स्कोर पर रविन्द्र जडेजा 15 रन बनाकर प्रदीप की गेंद पर बोल्ड आउट हुए। 579 के स्कोर पर मोहम्मद शमी 30 रन नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।  लाहिरू कुमारा की गेंद पर थरंगा ने कैच कर शमी को पवेलियन भेजा। 600 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या को कुमारा ने आउट कर भारतीय पारी का अंत किया। पांड्या ने 50 रन बनाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठाणे में ‘इंदु सरकार’ का शो रोका
    Next Article मोहम्मद कैफ़ को सोशल मीडिया पर किया ट्रॉल, कहा ”शतरंज है इस्लाम में हराम”
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
    • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
    • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
    • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version