Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठाणे में ‘इंदु सरकार’ का शो रोका
    बॉलीवुड

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठाणे में ‘इंदु सरकार’ का शो रोका

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ठाणे: मधुर भंडारकर की हालिया रिलीज फिल्म ‘इंदु सरकार’ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकताओं ने शुक्रवार को यहां के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म का मैटिनी शो रोक दिया।

    ठाणे जिले के अध्यक्ष मनोज शिंदे के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोरुम मॉल के आइनॉक्स सिनेमा के अंदर घुस गए और भंडारकर और उनकी फिल्म की निंदा करते हुए नारेबाजी करने लगे।

    उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और केंद्र के खिलाफ भी नारे लगाते हुए पर्दे के पास के मंच पर भी चढ़ने की कोशिश की।

    शिंदे ने बाद में मीडियाकर्मियों को बताया, यह हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश है, जिन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। हम फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे।

    उन्होंने भंडारकर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि एक महाराष्ट्रियन होते हुए भी उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया। उन लोगों ने थिएटर प्रबंधन को शो जारी रखने पर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी।

    सिनेमाघर ने फिर शो को रद्द करने का फैसला किया और दर्शकों को टिकट के पैसे वापस कर दिए।

    इससे पहले इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र में विपक्ष के कांग्रेस नेता राधाकृष्णन विखे-पाटिल और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

    उन लोगों ने यह भी कहा कि अगर फिल्म में प्रमुख कांग्रेस नेताओं की छवि को बदनाम करने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ किया पाया गया तो वे सड़कों पर उतर आएंगे।

    सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गुरुवार को फिल्म रिलीज करने की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को यह रिलीज हो गई।

    फिल्म में 1975-1977 के आपातकाल पर आधारित हैं। फिल्म के चरित्र दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी से प्रेरित हैं।

    फिल्म में कीर्ति कुलहरी, नील नितिन मुकेश, तोता रॉय चौधरी, अनुपम खेर और सुप्रिया विनोद जैसे कलाकारों ने काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMOVIE REVIEW MUBARAKAN: ऐसी है अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की ये फिल्म
    Next Article पहले टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, 498 रनों की मिली बढ़त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

    May 17, 2025

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

    May 13, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

    May 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version