Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पुलवामा एनकाउंटर: हिजबुल के 2 आतंकी ढेर, विरोध में लोगों ने सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर
    देश

    पुलवामा एनकाउंटर: हिजबुल के 2 आतंकी ढेर, विरोध में लोगों ने सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जिसके बाद जिले के सम्बूरा, तहाब और इससे लगे इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और सुरक्षाबलों पर पत्थर भी बरसाए। इस पर सुरक्षाबलों को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। राज्य के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

    12 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर हरबीर सिंह ने कहा कि ये बड़ी सफलता है। हमारे पास इनपुट थे। ये आतंकी अधिकारियों और राजनेताओं को धमकी देने का काम करते थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आईकार्ड भी मिले हैं।

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पुलवामा जिले के तहाब गांव में रविवार सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका वाली जगह की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई।

    मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जिनकी पहचान आबिद मंजूर और इरफान शेख के रूप में की गयी है।

    बता दें कि जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में 27 जुलाई को आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था। इसे सेना के जवानों ने मुहंतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को ढेर कर दिया था। काफी देरतक चले इस ऑपरेशन में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र : 7 लाख के पुराने नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
    Next Article महबूबा के बयान पर भाजपा का पलटवार कहा, मचने दो कोहराम, 35-ए बदलकर रहेगा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version