Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»ओडिशा पर जीत से अपनी लीग शील्ड दावेदारी को मजबूत करना चाहती है मुंबई सिटी एफसी
    स्पोर्ट्स

    ओडिशा पर जीत से अपनी लीग शील्ड दावेदारी को मजबूत करना चाहती है मुंबई सिटी एफसी

    adminBy adminApril 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। मुंबई सिटी एफसी की टीम आज शाम अपने घरेलू मैदान मुंबई फुटबॉल एरेना (एमएफए) में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में ओडिशा एफसी से भिड़ेगी। दोनों टीमें शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और इस मुकाबले में जीत लीग शील्ड खिताब के करीब पहुंचाएगी।

    आइलैंडर्स 20 मैचों में 44 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर हैं। उनके बाद मोहन बागान सुपर जायंट (42) और ओडिशा एफसी (39) हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पीटर क्रैटकी के आइलैंडर्स को अपने अंतिम दोनों लीग मैच इन दो विरोधियों के साथ खेलने हैं।

    ओडिशा ने अपने पिछले पांच लीग मैचों में दो जीते हैं और दो ड्रा खेले हैं। वे अंक तालिका में नीचे लुढ़क गए हैं, जिससे प्रथम स्थान पहुंचना उनके लिए मुश्किल हो गया है।

    ओडिशा ने अपने पिछले मैच में पंजाब एफसी पर 3-1 की शानदार जीत से फॉर्म में वापसी की है। वहीं, मुंबई सिटी एफसी ने अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 3-0 से हराया। इससे यह सुनिश्चित हो गया कि ये दोनों टीमें शानदार फॉर्म के साथ आगामी मैच में भिड़ेंगी।

    मुंबई सिटी एफसी के चेक हेड कोच पीटर क्रैटकी ने रविवार को मैच से पहले कहा, “हमारा दृष्टिकोण वही है। हम एकजुट होकर टीम और क्लब के लिए लड़ना चाहते हैं। यही वो मानसिकता है जिसे हम बनाए रखना चाहते हैं। हम इसे कैसे बनाये रखें? हम कड़ी मेहनत करते हैं, हम एकजुटता साथ रहते हैं।”

    ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह मेरे लिए एक खास है, क्योंकि मैंने केवल एक वर्ष में यहां सब कुछ जीत लिया था। मुझे अपने फैंस से मिलने का मौका नहीं मिला, इसलिए उस क्लब के मैदान पर आना विशेष है जहां मैंने सब कुछ जीता है। यह व्यक्तिगत भावनाओं से भरपूर मुकाबला है।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सिटी एफसी ने 10 और ओडिशा एफसी ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव: जब अररिया के सांसद को संसद के गेट पर ही रोक दिया गया था
    Next Article सभी प्रारुपों में सफल वापसी के बाद सीए की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल हुईं सोफी मोलिनक्स
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version