Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं
    झारखंड

    झारखंड में इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं

    adminBy adminApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। नेताओं की धुआंधार सभाएं और जनसंपर्क और डोर-टू-डोर कार्यक्रम चरम पर पहुंचने लगे हैं। लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित, पिछड़ों और सवर्णों के आंकड़ों का गणित समझने के बाद राजनीति दलों ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। एनडीए ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में इंडी गठबंधन के अंदर अब तक 14 लोकसभा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है।

    लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर झारखंड में इंडी गठबंधन के अंदर दूर से भले ही सब ऑल इज वेल दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस, झामुमो और राजद अधिक से अधिक सीटों पर लड़ने के लिए दांव लगा रही हैं।

    जानकारी के अनुसार गठबंधन के अंदर अब तक सभी 14 लोकसभा सीट का फार्मूला तय नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसी बातें सामने आई हैं कि कांग्रेस सात, झामुमो पांच और राजद व वामदल एक-एक पर चुनाव लड़ सकते हैं। गठबंधन दलों के शीर्ष नेताओं की जुबां पर भी यही फार्मूला रहा है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

    हालांकि कांग्रेस ने अब तक तीन सीटों खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग से उम्मीदवारों का ऐलान किया है। दूसरी ओर झामुमो ने चार सीटों सिंहभूम, दुमका, राजमहल और गिरिडीह से उम्मीदवार उतारे हैं। राजद ने पलामू और वामदल में भाकपा माले से विनोद सिंह कोडरमा के रण क्षेत्र में उतरे हैं। उम्मीदवारों को उतारने तक गठबंधन के अंदर सब कुछ सही दिख रहा है, लेकिन यह भी पता चल रहा है कि झामुमो की ओर से कांग्रेस पर सीट की अदला-बदली को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

    भाजपा ने 14 लोकसभा सीट पर तीन महिला उम्मीदवारों दुमका से सीता सोरेन, चाईबासा से गीता कोड़ा और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को उतारा है। पांच आदिवासी उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सवर्ण उम्मीदवारों को भी टिकट मिले हैं। इनमें मुस्लिम समुदाय से कोई नेता नहीं है। वहींं इंडी गठबंधन ने अबतक जिन पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें तीन आदिवासी और दो पिछड़ी जाति के हैं।

    11 लोकसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता बहुसंख्यक

    झारखंड के 11 लोकसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता मुस्लिम समुदाय के हैं। राजमहल में 33 फीसदी और गोड्डा में 18 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं। आबादी के मामले में खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र में भी दूसरे नंबर पर मुस्लिम वोटर्स आते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखीमपुर खीरी में घटित घटना की न्यायिक जांच हो : माले
    Next Article भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहरसा जिला परिषद की बैठक आयोजित
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version