Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»शादी के दो साल बाद गर्भवती हुई पत्नी तो पति ने दे दिया तलाक
    बिहार

    शादी के दो साल बाद गर्भवती हुई पत्नी तो पति ने दे दिया तलाक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक पति ने पत्नी को गर्भवती होने की वजह से तलाक दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का है। जहां की रहने वाली रुबीना खातून को आज से 2 साल पहले गांव के ही रहने वाले तौफिक आलम के साथ प्यार हो गया। जब इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई तो सभी विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह उसे घर से भगाते हुए शहर ले गया जहां गोपालगंज कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद तौफीक रुबीना को लेकर अपने घर पहुंचा और समाज वालों के सामने इसे अपनी पत्नी कहते हुए कोर्ट में शादी का कागजात दिखाने लगा। जिसके बाद गांव वाले शांत हो गए तथा दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे।

    2 वर्षों तक साथ रहने के बाद जब रुबीना गर्भवती हुई और इस बात की जानकारी उसके पति को हुआ तो वह उसे अपनाने से इंकार करने लगा और करैक्टर लेस तथा अन्य लड़कों से संपर्क होने की बात करते हुए उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। जब रुबीना को उसके पति द्वारा मारपीट की जा रही थी तभी आसपास के लोग भी वहां पहुंचे पर उसके पति तौफीक ने किसी की भी बात नहीं सुनते हुए उसे भरी महफिल में तलाक दे दिया। फिर लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची तथा मामले में लिखित शिकायत देते हुए अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

    मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा अपने पति पर मारपीट करने तथा शारीरिक संबंध बनाने और कोर्ट में शादी करने के बाद जबरदस्ती तलाक देने का मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ कर रही है। वहीं ससुराल के अन्य सदस्य अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही मारपीट में घायल हुई गर्भवती महिला को इलाज के लिए सरकारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलपीजी के बाद अब केरोसिन पर भी खत्म होगी सब्सिडी
    Next Article कर्नाटक के मंत्री शिवकुमार और उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर इनकम टैक्स के छापे जारी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

    May 19, 2025

    बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

    May 18, 2025

    शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version