Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उलगुलान न्याय महारैली नहीं, आदिवासी अपमान रैली कहिए: बाबूलाल
    Top Story

    उलगुलान न्याय महारैली नहीं, आदिवासी अपमान रैली कहिए: बाबूलाल

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। 21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम और इंडिया गठबंधन पर तंज किया है। मरांडी ने कहा है, इसे सही मायनों मे उलगुलान रैली नहीं, बल्कि आदिवासी अपमान महारैली कहा जाना चाहिये। आगे उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस की इस रैली के लिए पोस्टर जारी किया गया है। इसमें झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं है। ये हास्यास्पद है और आदिवासियों के लिये अपमान की बात है।

    हेमंत सोरेन की तस्वीर पर भी तंज किया 

    बाबूलाल ने जारी पोस्टर में हेमंत सोरेन की तस्वीर पर भी तंज किया है। कहा है कि करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को रैली के बहाने महिमामंडित किया जा रहा है। अब जेएमएम का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन परिवार तक ही सीमित रह गया है। कहा, राज्य की जनता ये सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब मिलेगा।

    मोदी कार्यकाल की प्रशंसा की 

    बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा, स्पष्ट है, इंडिया गठबंधन की रैली में जमीन से जुड़े नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इस आयोजन में सिर्फ परिवारवादियों को ही जगह दी जा रही है। कहा, जनता इस परिवार तंत्र का ज़वाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। जनता इनके भ्रष्टाचार का जवाब मोदी के विकास पर मुहर लगा कर देगी। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट पिछले 10 वर्षों में 3 गुना बढ़कर 12,461 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांडू हिंसा में दोनों पक्षों को मिलाकर 10 गिरफ्तार
    Next Article लोहरदगा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version