Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इंडी गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प : सुदेश महतो
    झारखंड

    इंडी गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प : सुदेश महतो

    adminBy adminApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/जमशेदपुर। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प। सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस का एक ही ध्येय है तुष्टीकरण की राजनीति करना। जेएमएम का तो सारा समय और ध्यान प्रदेश में अपने परिवार को स्थापित करने और लिए झारखंड को ही विस्थापित बनाने में लगा हुआ है।

    सुदेश कुमार महतो रविवार को डिमना लेक एरिया, जमशेदपुर में आयोजित जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार 10 हजार नौकरियों का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। स्थानीय, विस्थापित और नियोजन नीति का वादा कर सत्ता में बैठने वाले लोगों ने अपने वादों को भुला दिया। राज्य की जनता को साढ़े चार साल न कोई नीति मिली न ही नियोजन मिला।

    महतो ने कहा कि राज्य के मूलवासियों और आदिवासियों की भलाई के लिए एक भी निर्णय इन्होंने नहीं लिया। अबुआ आवास को इन्होंने बबुआ आवास बना दिया है। किस जरूरतमंद को आवास मिले यह फैसला ग्राम सभा को करना चाहिए था लेकिन इनकी गलत नीतियों के चलते यह फैसला दफ्तर में बैठे बाबू ले रहे हैं। जो पैसा दे सकते हैं उन्हें आवास दिया जा रहा है। राज्यहित की बात करने वाले लोगों की सत्ता में आने के बाद प्राथमिकता ही बदल गई। नीति और नियोजन नहीं, यहां की खान संपदा का दोहन करना और जनता को छलना इनकी प्राथमिकता बन गई है।

    आजसू के इस सम्मेलन में जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार विधुत वरण महतो भी उपस्थित रहे। मौके पर जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कई समाजसेवियों ने आजसू का दामन थामा। सम्मेलन में आए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सुदेश महतो ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिए गए जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने और जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा।

    पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि सुदेश महतो राज्य के उम्मीद हैं। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जमशेदपुर समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। राज्य के क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने की हमारी तैयारी है। एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे।

    इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउलगुलान न्याय रैली में गरजे नेताः अबकी मोदी सरकार को गद्दी से बाहर करेगी जनता
    Next Article सेकंड डिवीजन आने पर युवक ने लगा ली फांसी, बड़े भाई से ज्यादा नंबर लाना चाहता था युवक
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version