रांची। माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को फंसाने की भाजपा की जो साजिश है वह नयी नहीं पुरानी है। अलग राज्य बनने के बाद से ही ऐसा हो रहा है। आरएसएस, भाजपा का वश चलता तो इस राज्य का नाम वनांचल कर देते। नाम नहीं बिगाड़ पाए लेकिन काम बिगाड़ने की कोशिश जारी है। नया राज्य बनने के बाद डोरंडा में ईद के मौके पर गोली चलती है। उन्होंने कहा कि 400 पार के गुब्बारे की हवा लोगों ने पहले चरण में ही निकाल दी है। इंडी गठबंधन की सरकार अब सब बनाएंगे। लोगों की सबसे बड़ी चिंता बेरोजगारी, महंगाई है।
झारखंड को फंसाने की भाजपा की साजिश : दीपांकर भट्टाचार्य
Related Posts
Add A Comment