Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू में रैली निकालकर नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवार
    झारखंड

    पलामू में रैली निकालकर नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवार

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अभय कुमार भुइयां और पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम ने नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने के लिए सभी उम्मीदवार रैली निकालकर गाजे-बाजे के साथ समाहरणालय पहुंचे।

    उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी कोशिश: अभय

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार भुइयां ने कहा कि यदि उन्हें पलामू लोस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पलामू और गढ़वा की मुलभूत समस्याओं का निदान त्वरित गति से किया जायेगा। भाकपा जिला सचिव रूचिर तिवारी ने कहा कि नामांकन में जिस तरह से समर्थन देकर लोग पहुंचे, उससे अभय भुइयां की स्थिति मजबूत लग रही है। लोग बड़ी उम्मीद भाकपा उम्मीदवार से लगाए हुए हैं।

    भाकपा के राष्ट्रीय सचिव भालचंद्र कांगो ने कहा कि देश में संवैधानिक मूल्यों की हत्या हो रही है, जिसको बचाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी का जितना बहुत जरूरी है। राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड में तमाम तरह की खनिज संपदा होने के बावजूद भी झारखंड के लोग अभाव का दंश झेल रहे हैं। जिला सचिव ने कहा कि यह लड़ाई गरीबी और अमीरी के बीच बढ़ती खाई को लेकर है। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि इस बार पलामू की जनता बाहरी को हराकर पलामू के युवा प्रत्याशी अभय भुइयां को संसद में भेजेगी।

    पलामू के लिए जारी रहेगा संघर्ष: कामेश्वर

    नामांकन दाखिल करने के बाद बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि जिस समाज के लोग उन्हें वोट करते हैं, उनके लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। यह संघर्ष जारी है। सांसद बनने के बाद तेजी से जरूरी समस्याओं पर फोकस किया जायेगा। बेरोजगारी, महंगाई, सिंचाई, शिक्षा, स्वच्छ शहर के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने वर्तमान सांसद से पूछा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में पलामू-गढ़वा के विकास के लिए उन्होंने क्या किया। कामेश्वर बैठा ने कहा कि बसपा गरीबों की पार्टी है और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर हमेशा मुखर रहती है। इस सिलसिले को बरकरार रखना है।

    सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा: प्रदेश अध्यक्ष

    कामेश्वर बैठा के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए साथ आए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है। आज पलामू लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कामेश्वर बैठा ने नामांकन दाखिल किया। कामेश्वर पलामू के दलित के बेटे हैं। सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। एनडीए प्रत्याशी वीडी राम बाहरी हैं। सभी का समर्थन बसपा उम्मीदवार को मिल रहा है। हमारी पार्टी संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना पर झालसा अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
    Next Article भाजपा ने कभी आदिवासी की 1 इंच जमीन नहीं लूटी : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version