Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जेएमएम ने पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा को छह वर्ष के लिए किया निष्कासित, खूंटी लोकसभा से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव
    झारखंड

    जेएमएम ने पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा को छह वर्ष के लिए किया निष्कासित, खूंटी लोकसभा से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

    adminBy adminMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव में जेएमएम में बागियों की संख्या बढ़ी है। सीता सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम की घोषणा के बाद चौथे बागी के रूप में पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा सामने आये हैं, जो इंडी गठबंधन को ताक पर रख कर खूंटी लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन के तहत खूंटी लोकसभा कांग्रेस के हिस्से में हैं। कांग्रेस ने यहां से कालीचरण मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। कालीचरण मुंडा के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल हुए थे। गठबंधन को दरकिनार कर चुनाव लड़ रहे बसंत कुमार लोंगा पर जेएमएम ने कार्रवाई की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी पत्र में पूर्व विधायक बसंत लोंगा को सभी पदों से पदमुक्त करने के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

    बसंत लोंगा 1995 में सबसे कम उम्र में बने थे विधायक
    बसंत कुमार लोंगा वर्ष 1995 से 2000 तक कोलेबिरा से जेएमएम के विधायक रह चुके हैं। सबसे कम उम्र में विधायक बनने पर वह चर्चा में आ गये थे। वर्तमान में जेएमएम केंद्रीय समिति के सदस्य हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2002 से लेकर 2014 तक सबसे लंबे समय तक वह सिमडेगा जेएमएम जिला समिति के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, पर पार्टी ने टिकट नहीं दिया और गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में यह सीट चली गयी। तब श्री लोंगा जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़े। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। चार महीने बाद वह पुन: जेएमएम में शामिल हो गये। अभी जेएमएम केंद्रीय समिति के सदस्य के रूप में वह लगातार सक्रिय थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ:मेरे पास ना साइकिल ना घर; 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: पीएम
    Next Article तीन तलाक पीड़ित राबिया की मुस्लिम महिलाओं से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील
    admin

      Related Posts

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025

      भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा

      June 18, 2025

      बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
      • भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
      • बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
      • झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version