Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Ind Vs SL: तीसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, मुश्किल में श्रीलंका
    Top Story

    Ind Vs SL: तीसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, मुश्किल में श्रीलंका

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 13, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैंडी: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी में 135 रनों पर सिमटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन करते हुए में दिन का खेल खत्म होने तक 19 रन के कुल योग पर एक विकेट गंवा दिया है। भारत ने शिखर धवन (119) और हार्दिक पांड्या (108) के शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। इस स्कोर से श्रीलंकाई टीम अब भी 333 रन पीछे है। उसके सामने एक और पारी की हार बचाने का संकट है। पहले टेस्ट मैच में भी वह फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी स्कोर नहीं बना सकी थी लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराया था। दूसरे टेस्ट में हालांकि भारत ने उसे फॉलोऑन कराया और मैच पारी के अंतर से जीता।

    फॉलोऑन के लिए मैदान पर उतरी सलामी जोड़ीदार दिमुथ करुणारत्ने (12 नॉटआउट) और उपुल थरंगा (7) लय नहीं पकड़ सके। थरंगा को 15 रन के योग पर उमेश यादव ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद करुणारत्ने और नाइटवॉचमैन मलिंदा पुष्पकुमारा (0 नॉटआउट) ने कोई और विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 19 तक पहुंचाया। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। दूसरे दिन का खास आकर्षण पांड्या का शतक रहा। अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले पांड्या ने 96 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के लगाए और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पहले दिन स्टम्प्स तक भारत ने 6 विकेट पर 329 रन बनाए थे। पांड्या एक और रिद्धीमान साहा 13 रनों पर नाबाद लौटे थे। साहा 16 के निजी योग पर आउट हुए। इसके बाद कुलदीप यादव (26) ने पांड्या का अच्छा साथ दिया। पांड्या ने कुलदीप और उमेश यादव (नाबाद 3) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। पांड्या भारत की ओर से अंतिम विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे।

    रीलंका की ओरे लक्षणा संदाकन ने पांच सफलता हासिल की जबकि पुष्पकुमारा ने तीन विकेट लिए। विश्व फर्नाडो को भी दो विकेट लिए लेकिन ये सभी पांड्या को कुछ कीर्तिमान बनाने से नहीं रोक सके। पांड्या टेस्ट शतक के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सैकड़ा का खाता खोला। ऐसा करने वाले वह पांचवें भारतीय हैं। पांड्या पुष्पकुमारा के एक ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। यह टेस्ट प्रारूप के इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक ओवर में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। पांड्या ने इस क्रम में कपिल देव के रिकॉर्ड को पार किया। कपिल ने लॉर्डस में 1990 में इंग्लैंड के गेंदबाज एडी हमिंग्स के एक ओवर में 24 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कुलदीप (40-4) के नेतृत्व में शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को पहली पारी में 135 रनों पर समेट दिया। कुलदीप के अलावा रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद समी ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि पांड्या भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

    मेजबान टीम की ओर से कप्तान दिनेश चांडीमल ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा निरोशन डिकलेवा ने 29 रनों की पारी खेली लेकिन इसके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। इस तरह मेजबान टीम फॉलोऑन के लिए भी जरूरी स्कोर नहीं बना सकी। भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन करने के लिए कहा और उमेश ने सत्र के अंतिम पहर में थरंगा को आउट करते हुए अपनी टीम को एक बार फिर पारी के अंतर से जीत हासिल करने की दिशा में अग्रसर किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article14 राज्य अध्यक्षों के समर्थन के साथ शरद यादव का खेमा ठोकेगा असली JDU पर दावा
    Next Article हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन से पूरा कस्बा जमींदोज, 60 लोगों के मरने की आशंका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

    June 12, 2025

    फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

    June 12, 2025

    टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    June 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
    • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
    • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
    • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version