Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक आज, शामिल होंगे मुख्यमंत्री
    रांची

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक आज, शामिल होंगे मुख्यमंत्री

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 21, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक प्रधानमंत्री निवास में होगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस बैठक में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में सरकार और संगठन दोनों की जानकारी लेंगे। साथ ही मिशन 2019 पर भी चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जायेगी।

    स्वच्छता अभियान खासकर खुले में शौच अभियान की प्रगति क्या है, न्यू इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की प्रगति सहित राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों पर भी बैठक में चर्चा होगी। उज्ज्वला योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना, भीम राव अंबेडकर आवास योजना सहित ग्रामीण विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा के क्षेत्र में जो कार्य राज्यों में हो रहे हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट मांगी गयी है। गरीब कल्याण के लिए राज्य सरकार की तरफ से क्या-क्या काम हुए हैं, इस पर भी चर्चा होगी। मिशन 2019 को लेकर सांगठनिक स्तर पर राज्यों में जो काम हुए हंै और जो योजना बनायी गयी है, इस पर भी बैठक में चर्चा की जायेगी।

    राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से कल मिलेंगे सीएम
    मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री सवा ग्यारह बजे राष्ट्रपति और शाम चार बजे उपराष्ट्रपति से मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन 2019 में जुट जायें बीजेपी कार्यकर्ता : रघुवर
    Next Article कारबाइन समेत हथियार और गोलियों के जखीरे के साथ बबलू खान गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

    September 20, 2025

    कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

    September 20, 2025

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रांची डाक मंडल ने निकाली रेली

    September 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
    • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
    • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
    • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
    • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version