रांची। गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे जामताड़ा के मेझिया गांव में दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। गृह मंत्री के प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जामताड़ा मेझिया गांव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओंं और समर्थकों में काफी उत्साह है। अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।