-93 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 82.18 लाख मतदाता
रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में गुरुवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। चारों संसदीय क्षेत्रों में 25 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इन चारों संसदीय क्षेत्रों में 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक रांची में 27, धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 प्रत्याशी और गिरिडीह में 16 प्रत्याशी हैं। कुल 82,18,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 42,06,926 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40,09,290 है। थर्ड जेंडरों की संख्या 290 है। अगर लोकसभा वार बात करें तो गिरिडीह में कुल मतदाता 18,64,660, धनबाद में 22,85,237, रांची में 21,97,331 और जमशेदपुर में मतदाताओं की संख्या 18,69,278 है। मतदान में अधिक संख्या में शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कहां किनके बीच मुकाबला
रांची- संजय सेठ, यशस्विनी सहाय
धनबाद- ढुल्लू महतो और अनुपमा सिंह
जमशेदपुर-विद्युतवरण महतो- समीर मोहंती
गिरिडीह- चंद्रप्रकाश चौधरी, मथुरा महतो, जयराम महतो
थम गया प्रचार का शोर, अब डोर-टू-डोर, रांची, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर में वोट कल
Previous Articleझामुमो ने भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया
Next Article गृह मंत्री अमित शाह आज जामताड़ा में करेंगे चुनावी सभा
Related Posts
Add A Comment