Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»दिल्ली में 20 महीने में बनेगा फाइव स्टार झारखंड भवन
    रांची

    दिल्ली में 20 महीने में बनेगा फाइव स्टार झारखंड भवन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को झारखंड भवन के निर्माण पर तैयार किये गये प्रजेंटेशन को देखा। मुख्यमंत्री ने प्रजेंटेशन को स्वीकृति देते हुए निविदा के माध्यम से नवंबर के प्रथम सप्ताह में कार्य प्रारंभ करने तथा 20 महीने के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों, इसका नियमित पर्यवेक्षण भवन निर्माण विभाग करेगा।

    कनाट प्लेस के निकट बनेगा सात मंजिला भवन
    भवन निर्माण सचिव केके सोन ने बताया कि नयी दिल्ली में कनाट प्लेस के निकट 70 डिसमिल जमीन पर 7 फ्लोर का यह भवन होगा तथा यह भवन पूरी तरह पांच सितारा ग्रीन बिल्डिंग एवं जीरो एनर्जी भवन होगा।
    प्रजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, भवन निर्माण विभाग सचिव केके सोन, इएफएनआरए कंसलटेंट उदय पटनायक उपस्थित थे।

    117 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था

    मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रजेंटेशन भवन निर्माण विभाग की ओर से नियुक्त कंसलटेंट इएफएनआरए नयी दिल्ली द्वारा दिया गया। सात फ्लोर के अलावा इस भवन के बेसमेंट में पार्किंग की विशेष व्यवस्था होगी, जिसमें आसानी से 117 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। इस पूरे भवन में एक्सेस कंट्रोल तथा सीसीटीवी की सुविधा दी जायेगी।

    70 से 75 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    टर्न की बेसिस पर इस भवन के निर्माण पर लगभग 70 से 75 करोड़ का खर्च संभावित है। इस भवन के सबसे ग्राउंड फ्लोर पर उत्कृष्ट कोटि का रेस्तरां तथा इंडस्ट्रियल रसोई होगी। पहले तल्ले पर मुख्यमंत्री, स्थानिक आयुक्त, अपर स्थानिक आयुक्त आदि का आॅफिस एवं एक कन्वेंशन हॉल होगा, जिसमें 100 लोगों के साथ बैठक आदि की जा सकेगी।

    72 कमरे होंगे स्पेशल सुइट भी
    इस भवन में कुल 72 कमरे होंगे तथा एक फ्लोर पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के लिए विशेष सुइट होगा। इसके अलावा 2 अन्य अतिमहत्वपूर्ण सुइट होंगे। नयी दिल्ली में झारखंड भवन की ऐसी पहली बिल्डिंग होगी, जो पूर्णत: बैरियर फ्री होगी, यानि दिव्यांगों को इस भवन में प्रवेश एवं निकासी में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंविधान को चुनौती देनेवालों के लिए कोई जगह नहीं: रघुवर
    Next Article दो लोग जिंदा जले ट्रेलर जल कर राख
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सड़क हादसे में दो की मौत

    June 14, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

    June 14, 2025

    झारखंड में गर्मी से अधिक बेचैन कर रहा उमस, मानसून के आने तक होगी परेशानी

    June 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version