Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»नहीं मिल रही लेवी तो चोरी करने लगे नक्सली
    स्पेशल रिपोर्ट

    नहीं मिल रही लेवी तो चोरी करने लगे नक्सली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआइ के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमेंं कुख्यात सुल्तान भी शामिल है। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि ये सभी नक्सली है, जो इन दिनों विभिन्न जगहों पर लूट और चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे। इन्हें लेवी की रकम मिलनी बंद हुई, तो इन लोगों ने अपने सिद्धांतों के विरूद्ध अपराध करना शुरू कर दिया। इस गिरोह का सरगना सुल्तान नाम का नक्सली है, जो नक्सली संगठन पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया) का मेंबर है। इन नक्सलियों ने रांची जिले के खलारी और चान्हो के ग्रामीण इलाकों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूली है। इनकी गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ के आधार पर भी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है, जहां से अन्य हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। एसएसपी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
    चान्हो जंगल से हुई गिरफ्तारी : एसएसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी चान्हो इलाके से हुई है। सूचना मिली थी कि ये सभी नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लुकिया ढ़ोला जंगल में कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना पर उन्होंने खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें थाना प्रभारी मांडर, थाना प्रभारी चान्हो थाना, थाना प्रभारी मैक्लुस्कीगंज, थाना प्रभारी ठाकुरगांव, थाना प्रभारी बुढ़मू और सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी करनी शुरू की तो सभी अपराधी भागने लगे। पुलिस की टीम ने पांच अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया। हालांकि कुछ अपराधी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा, नाइन एमएम की एक पिस्तौल सहित कई गोलियां बरामद हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर के यूनाइटेड बैंक से 55 लाख की लूट
    Next Article एदलहातू में युवक को मार दी सरेआम गोली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने बदल दी है विश्व व्यवस्था

    May 13, 2025

    सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए

    May 12, 2025

    भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया

    May 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
    • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
    • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
    • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
    • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version