Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»एक ओर मोदी नये कार्यकाल का रोडमैप तैयार करने के लिए काम में जुट गये
    विशेष

    एक ओर मोदी नये कार्यकाल का रोडमैप तैयार करने के लिए काम में जुट गये

    adminBy adminJune 3, 2024Updated:June 4, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    एग्जिट पोल के बाद ‘कर्मयोगी’ मोदी और विपक्षी नेताओं का फर्क
    ‘खटाखट-फटाफट-धकाधक’ ने डुबो दी राहुल-तेजस्वी-अखिलेश की नाव

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    देश में 18वें आम चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जनता का फैसला आने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न समाचार चैनलों ने जो एग्जिट पोल के नतीजे बताये हैं, उनसे संकेत मिलता है कि देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। इन नतीजों ने विपक्षी खेमे में मायूसी फैला दी है, तो भाजपा के लोग उत्साहित हैं। हालांकि एग्जिट पोल अंतिम नहीं होते, लेकिन इनसे मिले संकेतों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कितने गंभीर हैं और उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिशों में जुटे इंडी अलायंस के नेता, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव की तिकड़ी में अब भी गंभीरता की कितनी कमी है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ‘कर्मयोगी’ की तरह अपने नये कार्यकाल का रोडमैप तैयार करने के लिए काम में जुट गये हैं, तो दूसरी तरफ यह तिकड़ी अब भी उम्मीदों की डोर थामे हुई है। दरअसल एग्जिट पोल ने पीएम मोदी और विपक्षी नेताओं के काम करने, जनता से संवाद करने और फैसले लेने के अंतर को एक बार फिर साफ कर दिया है। पीएम मोदी यदि अभी से नये कार्यकाल की तैयारी में जुटे हैं, तो इससे देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की समझ का पता चलता है और यही कारण है कि विपक्ष एक बार फिर ‘खटाखट-फटाफट-धकाधक’ जैसी भाषा का इस्तेमाल कर मतदाताओं की नजर में विलेन बन गया। आम चुनाव के नतीजे वैसे तो 4 जून को सामने आयेंगे, लेकिन इतना तय है कि यह चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सियासी भविष्य का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होनेवाला है। चुनाव परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल के आधार पर पीएम मोदी और विपक्षी नेताओं के इसी रवैये के असर का विश्लेषण कर रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब अपने मतदाताओं द्वारा सात चरणों में सुनाये गये फैसले के इंतजार में है, लेकिन उससे पहले विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा एजेंसियों के साथ मिल कर कराये गये एग्जिट पोल के नतीजों ने देश के भावी राजनीतिक परिदृश्य पर पसरी धुंध की चादर को बहुत हद तक साफ कर दिया है। इन एग्जिट पोल के नतीजों ने बताया है कि देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है और विपक्ष की नाव उसके नेताओं द्वारा की गयी अनाप-शनाप बयानबाजी के कारण एक बार फिर मंझधार में डूब गयी है। यह सही है कि एग्जिट पोल अंतिम नतीजे नहीं बताते, लेकिन देश के राजनीतिक मूड को सामने रखते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।

    ध्यान से लौटते ही काम में जुटे मोदी
    इस बार एग्जिट पोल के नतीजों ने साफ कर दिया है कि देश अपने नेता नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके, फैसला लेने की हिम्मत और उन पर आगे बढ़ने के हौसले के साथ संवाद करने के तरीके का कायल है। प्रधानमंत्री मोदी अपने इसी ‘कर्मयोगी’ स्वरूप को कई अवसरों पर साबित भी कर चुके हैं। इसलिए इस बार भी 48 घंटे के ध्यान से लौटने के तुरंत बाद वह काम में जुट गये हैं। चुनावी व्यस्तताओं के कारण जो काम बाकी रह गया था, मोदी ने सबसे पहले उन्हें निबटाया और फिर नये कार्यकाल का रोडमैप तैयार करने में जुट गये।

    नये कार्यकाल का रोडमैप तैयार
    कन्याकुमारी से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है। इस बैठक में नयी सरकार के पहले एक सौ दिन के काम पर चर्चा की गयी है। चुनाव प्रचार में व्यस्त होने से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियो को होमवर्क दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार 3.0 के पहले एक सौ दिनों के फैसलों का काम नयी सरकार के काम संभालने से पहले पूरा कर लिया जाये। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को बता दिया था कि पहले एक सौ दिनों में ही कई बड़े फैसले लिये जायेंगे। इसके लिए 2029 का इंतजार नहीं करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकारियों ने पहले एक सौ दिन के मोदी सरकार के फैसलों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि अगस्त 2024 तक सरकार बड़े फैसले लेगी। सरकार बनने के बाद जुलाई में केंद्रीय बजट पेश किया जायेगा। चुनाव की वजह से इस बार फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

    प्रमुख नियुक्तियों पर होगा फैसला
    नयी सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्कार और एनएसए अजित डोभाल की नियुक्ति हो सकती है। एक महीने के अंदर ही नये थलसेना प्रमुख और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशकों की भी नियुक्ति की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत मिलिट्री इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स पर मोदी सरकार का फोकस रहेगा। पीएमओ के अधिकारियों ने शपथ के बाद के एक सौ दिन का जो एजेंडा तैयार किया है, उसके अनुसार चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा द्वारा किये गये वादों पर भी काम शुरू हो जायेगा। 13 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी-7 की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने चक्रवात रेमल से मची तबाही और हीट वेव से पैदा हुए हालात की भी समीक्षा की।

    इसलिए लोकप्रियता के शिखर पर हैं मोदी
    जिम्मेदारियों के प्रति इसी गंभीरता के कारण पीएम मोदी आज भी लोकप्रियता के शिखर पर हैं। वह काम ही नहीं करते हैं, फैसले भी लेते हैं और उन्हें जमीन पर उतारते भी हैं। इसलिए देश-दुनिया में उन्हें ‘कर्मयोगी’ कहा जाता है और लोग उनकी गारंटी पर भरोसा करते हैं। आलोचनाओं से बेपरवाह पीएम मोदी अपने काम से काम रखते हैं और उनके सामने केवल देश होता है।

    इसलिए डूबी विपक्ष की नाव
    एग्जिट पोल के नतीजों ने विपक्षी खेमे को निराशा के अंधेरे में धकेल दिया है। तमाम कोशिशों के बावजूद इस चुनाव में भी विपक्ष अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो रहा है, जैसा कि एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं। लेकिन अहम सवाल यह है कि विपक्ष को जनता का समर्थन क्यों नहीं मिला। इस सवाल का जवाब बहुत मुश्किल नहीं है। दरअसल विपक्ष हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी को निशाने पर रखने की गलती करता रहा। उसके द्वारा पहले चरण के मतदान को लेकर आरक्षण और संविधान खत्म करने कोे लेकर शुरू हुई सियासी लड़ाई ‘खटाखट, फटाफट, धकाधक’ जैसी सस्ती भाषा तक पहुंच गयी।

    खटाखट, फटाफट, सफाचट और धकाधक
    अयोध्या में प्रभु श्रीराम को भव्य मंदिर में स्थापित किये जाने और सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण कराने के वादे को भी भाजपा ने मुद्दा बनाया। चैत्र नवरात्र में हेलीकॉप्टर में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का मछली खाने का वीडियो वायरल होने पर एनडीए ने इसे सनातन से जोड Þकर बड़ा मुद्दा बना दिया। हालांकि, अंतिम चरण के मतदान के एन पहले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की तिकड़ी की देश में ‘खटाखट, फटाफट, सफाचट और धकाधक’ जैसी सड़क छाप भाषा ने मतदाताओं की आंखें खोल दीं।
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले इन शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद अखिलेश और तेजस्वी के साथ इंडिया गठबंधन के दूसरे नेताओं ने पीएम मोदी पर हमले के लिए इन शब्दों को हथियार की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मंच से तेजस्वी यादव अपनी सभाओं में कहते रहे, मिजाज रखिये टनाटन, टनाटन, टनाटन, मतदान के दिन वोट डालिए खटाखट, खटाखट, खटाखट। 4 जून के बाद भाजपा हो जायेगी सफाचट, सफाचट, सफाचट। नौकरी मिलेगी फटाफट, फटाफट, फटाफट। दीदी के खाते में एक लाख जायेंगे सटासट,

    सटासट, सटासट।
    इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोगों को पसंद नहीं आया। उन्हें पता चल गया कि यह गठबंधन केवल सत्ता हासिल करने के लिए है। दरअसल, भारत का मतदाता आज भी संस्कारों को सबसे अधिक महत्व देता है। इसलिए वह किसी भी ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं करता है, जो उसके संस्कार में नहीं है। इंडिया गठबंधन की इस तिकड़ी ने इस तरह की सस्ती भाषा का खूब इस्तेमाल किया, जिसे मतदाताओं ने पूरी तरह नकार दिया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की जनता विपक्ष को इस बार करवा रही है पॉलिटिकल एग्जिट : प्रतुल
    Next Article ताज एक्सप्रेस के तीन कोचों में लगी आग पर पाया गया काबू, सभी यात्री सुरक्षित
    admin

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026

      पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

      September 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version